फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पाइए 'मिल्खा सिंह' की बुलेट जीतने का मौका

Fri, 19 Jul 2013 11:46 AM IST
इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
12 जुलाई को रिलीज हुई फरहान अख्तर की फिल्म 'भाग मिल्खा भाग' को अब तक काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म लोगों को इतनी भा गई है कि इसे 'टैक्स फ्री' करने की कोशिश चल रही है।
विज्ञापन


लेकिन इन सबके अलावा बाइक लवर्स के लिए एक अच्छी खबर है। यदि आप बाइक के दीवाने हैं तो आप फिल्म में फरहाल द्वारा इस्तेमाल की गई रॉयल एन्फील्ड जीत सकते हैं।

दरअसल रॉयल एन्फील्ड लोगों को 'भाग मिल्खा भाग' की बाइक जीतने का मौका दे रहा है। आपको बस करना ये होगा कि 'भाग मिल्खा भाग' की तरह ही अपनी दमदार स्टोरी बतानी होगी। यदि आपकी कहानी सच्ची और दमदार हुई तो आपको 'रॉयल एन्फील्ड' जीतने का मौका मिल सकता है फरहान अख्तर की तरह।
विज्ञापन


इस कॉन्टेस्ट का नाम है '2 Legends 1 Odyssey'। ध्यान रहे आपकी कहानी जुनून, दृढ़ता और त्याग से भरपूर होनी चाहिए। ठीक वैसे ही जैसे मिल्खा सिंह के जीवन में थी।
विज्ञापन


अगर आप इस कॉन्टेस्ट में भाग लेना चाहते हैं तो http://royalenfield.com/bmb/ पर रजिस्टर कर सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें