टीवी के मशहूर शो 'नागिन' की हीरोइन अदा खान को दो दिन पहले ही अस्पताल में भर्ती कराया गया था और अब फिर से उन्हे अस्पताल ले जाया गया है। दरअसल अदा खान को पहले पेट में हल्का दर्द हुआ था जिसके कारण उन्हे अस्पताल में भर्ती कराया गया था इसके कुछ ही घंटो बाद अदा अपने घर वापस आ गई थीं, इतना ही नहीं उन्होंने लौटते ही शूटिंग भी शुरू कर दी थी जबकि उन्हे आराम की सलाह दी गई थी।
ऐसा करने से अदा की तबियत फिर से खराब हो गई और इसके बाद फिर से उन्हे अस्पताल से जाया गया है। बताया जा रहा है कि अदा को मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इससे पहले लो बल्ड प्रेशर के चलते कपिल शर्मा को भी इसी अस्पताल में भरती कराया गया था।
हालांकि कपिल की तबियत में फिलहाल सुधार है और वो जल्द ही शो की शूटिंग भी शुरू करने वाले हैं। अदा खान के साथ 'नागिन' में पहले काम कर रहे उनके को-स्टार अर्जुन बिजलानी को कल शाम इसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बताया जा रहा है कि उन्हे वायरल फीवर है।