फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेंसर बोर्ड ने दिया 'इंदु सरकार' से सीन हटाने का सुझाव, भंडारकर ने जताई नाराजगी

Tue, 11 Jul 2017 09:02 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
इंदू सरकार
विज्ञापन
मधुर भंडारकर की आने वाली फिल्म 'इंदु सरकार' से सेंसर बोर्ड ने कई सीन हटाने को सुझाव दिया है। इस बात से खफा भंडारकर ने ट्विटर पर अपना गुस्सा जाहिर किया है।
विज्ञापन


मधुर भंडारकर ने ट्विटर पर लिखा, 'इंदु सरकार फिल्म से एग्जामिंग कमेटी ने 14 सीन हटाने का सुझाव दिया है। हम इसके खिलाफ रिवासिंग कमेटी के पास जाएंगे।' उन्होंने आगे लिखा कि फिल्म के ट्रेलर से डायलॉग्स कैसे हटाए जा सकते हैं। फिल्म से 'अब इस देश में गांधी के मायने बदल चुके हैं' और  'और तुम लोग जिंदगी भर मां-बेटे की गुलामी करते रहोगे' जैसी लाइन हटाने को कहा है। वहीं अखबार की कटिंग जिनमें वाजपेयी, मोरारजी और अडवाणी के नाम हैं, उन्हें हटाने के लिए कहा गया है।

Just got out of #InduSarkar film censor screening.Am appalled at the 14 cuts suggested by the committee.Will go to the revising committee.— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) July 10, 2017
विज्ञापन



How can d dialogues in d trailer b deleted frm d film? Am i missing some logic or r difrnt yardsticks being used during censor?#InduSarkar— Madhur Bhandarkar (@imbhandarkar) July 10, 2017


फिल्म को लेकर एक महिला ने भी आपत्ति दर्ज कराई है। संजय गांधी की बेटी होने का दावा करने वाली इस महिला का कहना है कि इस फिल्म में उनके पिता संजय गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की गलत छवी दिखाई गई है। दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में याचिका दायर कर उन्होंने कहा है कि उनके गोद लेने के कागज जाली हैं। फिल्म की रिलीज को लेकर वो सेंसर बोर्ड से सर्टिफिकेट न देने की मांग भी कर चुकी हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें