फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऐ दिल है मुश्किल में अनुष्का के चुंबन पर सेंसर बोर्ड ने चलाई कैंची

Sun, 23 Oct 2016 04:27 AM IST
एजेंसी/मुंबई
विज्ञापन
विज्ञापन
करण जौहर की ‘ऐ दिल है मुश्किल’ में सेंसर बोर्ड ने चार कटों के साथ अपना प्रमाण पत्र जारी किया है। इन चार कटों में अनुष्का के चुंबन दृश्य भी हैं। जिसमें बोर्ड ने दृश्यों की अवधि को कम किया है। 
विज्ञापन


सेंसर बोर्ड के प्रमाण पत्र में इस बात का खुलासा हुआ है। फिल्म 28 जनवरी को रिलीज होने जा रही है। सीबीएफसी ने दृश्यों के साथ तीन संवादों को भी हटाने के लिए कहा था। वहीं फिल्म को देखने के बाद सेंसर बोर्ड ने फिल्म में धूम्रपान के दृश्यों में एंटी स्मोकिंग चेतावनी को दिखाने के लिए भी कहा था। फिल्म को यू/ए प्रमाणपत्र मिला है।

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (एमएनएस) ने कहा है कि वे पाकिस्तानी कलाकारों वाली फिल्म ‘रईस’ और ‘डियर जिंदगी’ की रिलीज में बाधा नहीं बनेगी। संगठन ने कहा है कि ऐ दिल है मुश्किल, रईस और डियर जिंदगी उड़ी हमले से पहले बनी है। 
विज्ञापन


इसलिए इन फिल्मों की रिलीज में बाधा नहीं पहुंचाई जाएगी। मगर इसके बाद जिस फिल्म में पाकिस्तानी कलाकारों ने काम किया होगा। उसे रिलीज होने नहीं दिया जाएगा। एमएनएस ने कहा है कि पाकिस्तान के साथ फिल्म ही नहीं बल्कि अन्य क्षेत्रों में भी कोई संबंध नहीं होना चाहिए। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें