फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nikki Tamboli: ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में चढ़ा निक्की तंबोली का पारा, क्यों सोशल मीडिया यूजर्स करने लगे ट्रोल?

Mon, 24 Mar 2025 05:49 PM IST
पूनम कंडारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

निक्की तंबोली से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ के एक प्रतियोगी को माफी मांगने के लिए बोल रही हैं। निक्की का उस प्रतियोगी से किसी बात पर शो में झगड़ा हुआ था। क्या है ये पूरा मामला जानिए।
विज्ञापन
निक्की तंबोली - फोटो : इंस्टाग्राम@nikki_tamboli
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इन दिनों रियालिटी शो ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में कई टीवी कलाकार नजर आ रहे हैं। इन्हीं में से एक निक्की तंबोली भी हैं। वह शो में काफी अच्छा खाना बनाती हैं, जज भी उनकी तारीफ करते हैं। हाल ही में निक्की का एक प्रतियोगी से झगड़ा हो गया। क्या है, इस झगड़े की वजह? कौन है वो दूसरा प्रतियोगी? इस झगड़े की वजह से निक्की क्यों हो रही हैं सोशल मीडिया ट्रोलिंग का शिकार? जानिए।  

विज्ञापन


गौरव खन्ना-निक्की के बीच झगड़ा 
कुछ दिन पहले भी ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें निक्की और टीवी अभिनेता गौरव खन्ना के बीच एक कुकिंग टास्क के दौरान बहस हुई। इस बहस में निक्की ने गौरव को असुरक्षित आदमी बता दिया था। इस बात पर गौरव ने भी जवाब दिया था। गौरव ने कहा था कि ऐसा कहना निक्की की सोच को दिखाता है। इस बात से निक्की नाराज हो गईं। अब नए वायरल वीडियो में वह कह रही हैं, ‘जब तक वो माफी नहीं मांगता है, मैं शो में नहीं आऊंगी।’ यह बात निक्की, गौरव के लिए कह रही हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Gaurav Khanna: गौरव खन्ना-निक्की तंबोली के बीच हुई बहस, एक-दूसरे को खरी-खोटी सुनाते दिखे टीवी कलाकार   
 

यूजर्स ने किया गौरव खन्ना को सपोर्ट 
यह वायरल वीडियो सोनीटीवीऑफिशियल पर भी पोस्ट किया गया है। इस पोस्ट में सोशल मीडिया यूजर्स गौरव खन्ना को सपोर्ट करते नजर आए। एक यूजर्स का कहना है, ‘गौरव आपने अच्छा किया, अपने सम्मान के लिए बोलना बहुत जरूरी है।।’ वहीं दूसरा यूजर्स लिखता है, ‘गलती भी निक्की की और सॉरी भी उसे ही सुनना है, ये क्या बात हुई।’ एक अन्य यूजर्स ने लिखा, ‘निक्की को अहमियत देनी की जरूरत नहीं है। ये कुकिंग शो है, कोई बिग बॉस नहीं है।’

ये खबर भी पढ़ें: Anupamaa: जानिए गौरव खन्ना ने क्यों छोड़ा अनुपमा शो? रूपाली गांगुली के साथ अनबन पर दी प्रतिक्रिया

कौन है निक्की तंबोली 

विज्ञापन

निक्की तंबोली की बात की जाए तो वह हिंदी टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। साथ ही साउथ फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं। ‘बिग बॉस 14’ में भी निक्की ने हिस्सा लिया था। इन दिनों वह ‘सेलिब्रिटी मास्टरशेफ’ में नजर आ रही हैं। 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें