फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या बॉलीवुड की यह एक्ट्रेस करा रही थी अपने पति की जासूसी? क्राइम ब्रांच ने घंटों की पूछताछ

Fri, 27 Apr 2018 07:48 AM IST
एंंटरटेनमेंंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
udita goswami
बॉलीवुड एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी इन दिनों CDR केस की जांच के घेरे में आने के कारण सुर्खियों में आ गई हैं। इस मामले में जांच करते वक्त पुलिस को पता चला था कि सीडीआर केस में उदिता के पति और बॉलीवुड डायरेक्टर मोहित सूरी की कॉल डिटेल भी निकाली गई थी। यह कॉल डिटेल उदिता ने ही निकलवाई थी। 
विज्ञापन

2 of 4
udita goswami mohit suri
मुंबई में कॉल डिटेल रिकॉर्ड (सीडीआर) के मामले में चल रही पुलिस जांच में बुधवार को पुलिस ने बॉलीवुड एक्ट्रेस उदिता गोस्वामी के बयान दर्ज किए है। इस दौरान उदिता अपने पति मोहित के साथ ठाणे पुलिस की क्राइम ब्रांच यूनिट 1 पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, 'सीडीआर केस में चल रही जांच में पता चला कि उदिता गोस्वामी को कथित तौर पर 2014 में एक वकील के द्वारा मोहित सूरी की कॉल डिटेल दी गई थी।' 
विज्ञापन

3 of 4
udita goswami mohit suri
ठाणे क्राइम ब्रांच के सीनियर पुलिस इंस्पेक्टर नितिन ठाकरे ने उदिता द्वारा पति की कॉल डिटेल निकलवाने को कन्फर्म करते हुए कहा, 'उदिता को इस मामले में बयान दर्ज करने के लिए बुलाया गया था।' पुलिस अधिकारियों के अनुसार उदिता ने बताया कि एडवोकेट सिद्दीकी ने कथित तौर पर उन्हें कुछ डॉक्युमेंट्स दिए थे और उनसे पूछा था कि उसे चेक करके बताएं कि क्या उन्हें किसी नंबर पर शक है। ठाणे क्राइम ब्रांच के डीसीपी अभिषेक त्रिमुखे ने कहा, 'हमने बयान दर्ज कर लिए हैं और उनके आधार पर आगे की जांच की जाएगी। उदिता और मोहित ने हमें अपना पूरा सहयोग दिया है।'
विज्ञापन

4 of 4
udita goswami mohit suri
आपको बता दें कि सीडीआर केस में पुलिस ने अब तक 12 लोगों को गिरफ्तार किया है। उदिता से पहले पुलिस अभिनेता जैकी श्रॉफ की पत्नी और टायगर श्राफ की मां आयशा श्रॉफ से भी पूछताछ कर चुकी हैं। आयशा ने भी सिद्दीकी के जरिए ही अपने बिजनेस पार्टनर रह चुके अभिनेता साहिल खान का सीडीआर हासिल किया था। इस मामले में कंगना रनौत का भी नाम था, लेकिन अभी तक उनसे पूछताछ नहीं की गई है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें