बॉलीवुड फिल्मों में अपने दमदार अभिनय के कारण अक्सर लोगों का दिल जीत लेने वाले अभिनेता रणदीप हुड्डा एक बार फिर पर्दे पर धमाल मचाते नजर आने वाले हैं। 'सरबजीत' से लेकर 'हाइवे' जैसी फिल्मों तक अपनी दमदार एक्टिंग दिखा चुके रणदीप हुड्डा की एक्शन पैक्ड क्राइम थ्रिलर सीरीज ‘कैट' का ट्रेलर सबके सामने आ चुका है। जहां रणदीप हुड्डा की इस नेटफ्लिक्स सीरीज का ट्रेलर सभी फैंस को पसंद आया था, वहीं अब इसका खुमार बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान पर भी चढ़ता नजर आ रहा है।
विज्ञापन
Trending Videos
दरअसल, सुपरस्टार सलमान खान ने रणदीप हुड्डा स्टारर इस वेब सीरीज का ट्रेलर अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा किया है। इसे शेयर करते हुए सलमान खान ने रणदीप हुड्डा को 'कैट' सीरीज के लिए बधाई दी है। सलमान ने लिखा, '9 दिसंबर से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाले आपके शो कैट के लिए बधाई और शुभकामनाएं रणदीप हुड्डा।' Kaithi Sequel: जल्द आएगा 'कैथी' का सीक्वल! एक्टर कार्तिक शिवकुमार ने किया एलान
आपको बता दें रणदीप हुड्डा और सलमान खान फिल्म 'सुल्तान' में साथ काम करते नजर आ चुके हैं। इस फिल्म में रणदीप ने सलमान के ट्रेनर की भूमिका निभाई थी। बात करें 'कैट' की तो इस सीरीज में रणदीप हुड्डा पुलिस मुखबिर की भूमिका निभाते नजर आएंगे। फिल्म निर्माता बलविंदर सिंह जंजुआ द्वारा निर्मित और निर्देशित ‘कैट’ पंजाब के रोमांस से परे है और एक भाई के प्यार और जासूसी की कहानी पेश करती है। SS Rajamouli: गवर्नर्स अवॉर्ड में मिशन इंपॉसिबल के निर्देशक जेजे अब्राम्स से मिले राजामौली, वायरल हुई तस्वीर