फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फिल्म क्रिटिक महेश के खिलाफ मामला दर्ज, कास्टिंग काउच मामले में भी आ चुका है नाम

Wed, 04 Jul 2018 12:14 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
फिल्म क्रिटिक कैथी महेश
विज्ञापन
तेलुगू एक्टर और फिल्म क्रिटिक कैथी महेश के खिलाफ हिन्दू देवी - देवताओं के खिलाफ कथित तौर पर ‘अपमानजनक ’ बयान देने का मामला दर्ज किया गया है और इस सिलसिले में उनसे पूछताछ की गयी है। हिन्दू संगठनों के कुछ सदस्य ने शिकायत में कहा है कि महेश ने एक स्थानीय समाचार चैनल पर एक बहस के दौरान भगवान राम और देवी सीता के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दिया था और इस वजह से उनकी भावनाएं आहत हुई हैं। 
विज्ञापन


इस मामले में पुलिस ने मामला दर्ज करने के बाद उसे समन जारी किया गया और कल रात पुलिस ने उनसे एक घंटे तक पूछताछ की। बता दें अभी कुछ दिनों पहले ही कैथी पर कैरेक्टर आर्टिस्ट सुनीता ने यौन शोषण का आरोप लगाया था।

सुनीता ने आरोप लगाते हुए कहा था, महेश ने मुझे अपने घर पर बुलाया। जब मैं उनके घर पहुंची तो उसने कहा अगर वह कमिटमेंट करता है तो मेरा जवाब क्या होगा? जब मैंने इनकार कर दिया तो उसने दरवाजा बंद कर मुझे पीटा और रेप करने की कोशिश की। उसने मुझे 500 रुपए देने की पेशकश भी की। मेरे पास महेश के खिलाफ पर्याप्त सबूत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें