गिप्पी ग्रेवाल अपनी आगामी फिल्म 'कैरी ऑन जट्टा 3' को लेकर खूब सुर्खियों में हैं। कुछ दिनों पहले इसका फर्स्ट लुक पोस्टर जारी किया गया था, जिसे खूब पसंद किया गया। अब एक्टर ने फैंस को एक और तोहफा दिया है। फिल्म का आधिकारिक टीजर जारी कर दिया गया है। गिप्पी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से फिल्म का टीजर वीडियो शेयर किया है।