कान फिल्म फेस्टिवल में 78 साल के अभिनेता अशोक सराफ ने भी शिरकत भी की। वह अपनी पत्नी और एक्ट्रेस निवेदिता जोशी सराफ के साथ शामिल हुए। इस मौके पर उनके लुक और पहनावे ने सबका ध्यान अपनी तरफ खींचा है। हिंदी और मराठी फिल्मों के चर्चित अभिनेता अशोक और उनकी पत्नी की ड्रेसेस किन मायनों में खास रहीं, यहां जानिए।
अशोक सराफ और निवेदिता ने पहनी ट्रेडिशनल ड्रेस
अशोक सराफ जहां कान फिल्म फेस्टिवल में बंद गले का सफेद कोट पहने नजर आए। वहीं पत्नी निवेदिता ने महाराष्ट्रियन साड़ी पहनी थी, इस पर प्रकृति से प्रेरित चित्र बने थे। दोनों हाथ में हाथ डाले, कान फेस्टिवल के रेड कारपेट पर चले। सोशल मीडिया पर फैंस ने इनके लुक और अंदाज को खूब पसंद किया।
ये खबर भी पढ़ें: Cannes: कान फेस्टिवल में डायना पेंटी का ट्रेडिशनल लुक, मनीष मल्होत्रा की डिजाइनर साड़ी में अप्सरा सी नजर आईं
मराठी-हिंदी फिल्मों में अशोक ने निभाए यादगार किरदार
अशोक सराफ के करियर फ्रंट की बात करें तो वह मराठी और हिंदी फिल्मों में उम्दा किरदार निभाने के लिए जाने जाते हैं। मराठी फिल्म ‘जानकी’ से बतौर एक्टर उन्होंने शुरुआत की थी। इसके बाद वह ‘बलाचे बाप ब्रह्मचारी’ ‘भूतचा भाऊ’ और ‘धूम धड़ाका’ जैसी मराठी फिल्मों में नजर आए। वह हिंदी फिल्मों में भी अपनी कॉमेडी के लिए जाने जाते हैं। सीरियल ‘हम पांच’ में भी उनका निभाया कॉमिक कैरेक्टर दर्शकों को आज भी याद है।