फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या '3 इडियट्स' जैसी सफल हो पाएगी 'काई पो चे' ?

Tue, 12 Feb 2013 10:17 AM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
चेतन भगत के उपन्यास 'फाइव प्वाइंट समवन' पर बेस्ड रही फिल्म '3 इडियट्स' बहुत बड़ी हिट साबित हुयी थी। इस फिल्म ने दो सौ करोड़ से अधिक का कारोबार किया था। अब चेतन भगत के एक अन्य उपन्यास 'थ्री मिस्टेक ऑफ माई लाइफ' पर एक और फिल्म 'काई पो चे' बन रही है। यह फिल्म 22 फरवरी को रिलीज होगी।
विज्ञापन

 
अपनी उपन्यास पर बन रही इस फिल्म पर चेतन भगत ने कहा कि वह 'काई पो चे' की तुलना '3 इडियट्स' से नहीं करना चाहते। दोनों अलग-अलग तरह की फिल्में हैं। जिस तरह से दो उपन्यास अलग-अलग हैं वैसे ही यह दोनों  फिल्में भी अलग-अलग हैं। इनकी तुलना करना ठीक नहीं होगा।

चेतन भगत ने कहा कि, 'काई पो चे' प्रदर्शित होने वाली है और मैं बस इतना चाहता हूं कि जिस प्रकार लोगों ने '3 इडियट्स' को पसंद किया वैसे ही इसे भी पसंद करें। मैं बॉक्स ऑफिस के बारे में कुछ नहीं बोलूंगा क्योंकि मुझे इसके बारे में कुछ नहीं पता।
विज्ञापन


अभिषेक कपूर निर्देशित 'काई पो चे' में नए चेहरे दिखाई देंगे। सुशांत सिंह राजपूत इस फिल्म से अपने करियर की शुरूआत कर रहे हैं जबकि अमित साध और राजकुमार यादव ने अब तक गिनती की फिल्में ही की हैं। अहमदाबाद के प्लॉट पर रची गई 'काई पो चे' तीन दोस्तों के सपनों, महत्वाकांक्षाओं तथा अपने लक्ष्य को समझने तक किए गए संघर्षो की कहानी है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें