फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1 मार्च को रिलीज होगी 'अटैक ऑफ 26/11'

Mon, 11 Feb 2013 01:51 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
मुंबई हमले पर राम गोपाल वर्मा द्वारा बनायी गयी फिल्म 'द अटैक ऑफ 26/11' एक मार्च को रिलीज हो रही है। कसाब को हुयी फांसी के बाद देश में बने माहौल को देखते हुए राम गोपाल वर्मा ने इस फिल्म को जल्द से जल्द रिलीज करने की तैयारी कर ली थी। इस फिल्म की रिलीज डेट तय हो गयी है। यह फिल्म मल्टीप्लेक्सों और सिंगल स्क्रीन सिनेमाघरों में एक मार्च को रिलीज होगी।
विज्ञापन


26-11 को हुए मुंबई के आतंकी हमलें पर आधारित फिल्म 'द अटैक ऑफ 26/11' एक मार्च को रिलीज हो जाएगी। इस फिल्म में मुंबई में हुए आतंकी हमले की तैयारियों से लेकर कसाब को हुई फांसी के दृश्य शामिल हैं। जब यह फिल्म बन रही थी तब कसाब के फांसी के दृश्यों को फिल्म का हिस्सा नहीं बनाया गया था। कसाब को हुई अचानक फांसी के बाद फांसी के दृश्यों को भी फिल्म में जोड़ दिया गया है। फिल्म में कसाब को नाटकीय ढंग से फांसी देते हुए दिखाया जाएगा।

फांसी के बाद देश में बने एक माहौल का फायदा उठाते हुए राम गोपाल वर्मा अपनी इस फिल्म को जल्द से जल्द रिलीज करना चाहते हैं। जनवरी में फिल्म की शूटिंग खत्म होने के बाद उन्होंने आनन-फानन फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम पूरा किया। अब यह फिल्म लगभग बनकर तैयार है। यह फिल्म दर्शकों के लिए एक मार्च से उपलब्ध हो जाएगी। इस फिल्म के साथ एक मार्च को जॉन अब्राहम, चित्रांगदा सिंह और प्राची देसाई की मुख्य भूमिका वाली फिल्म 'आई मी और मैं' भी रिलीज होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें