फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shilpa Shirodkar: शिल्पा शिरोडकर की कार को बस ने मारी टक्कर, शिकायत दर्ज, एक्ट्रेस बोलीं- 'कुछ भी हो सकता था'

Thu, 14 Aug 2025 07:50 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Shilpa Shirodkar: अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर की कार को मुंबई में एक प्राइवेट बस ने टक्कर मार दी है। एक्ट्रेस की कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। मुंबई पुलिस ने शिकायत दर्ज कर ली है। 
विज्ञापन
शिल्पा शिरोडकर - फोटो : इंस्टाग्राम @officialjiocinema
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अदाकारा शिल्पा शिरोडकर की कार को मुंबई में बस ने टक्कर मार दी। हालांकि, इस दुर्घटना में कोई घायल नहीं हुआ। पुलिस ने आज गुरुवार को यह जानकारी दी। न्यूज एजेंसी पीटीआई के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि बुधवार को अंधेरी (पूर्व) में हुई इस दुर्घटना में कार क्षतिग्रस्त हो गई, लेकिन कोई घायल नहीं हुआ। 

विज्ञापन


अभिनेत्री का स्टाफ कर रहा था यात्रा
पुलिस के मुताबिक घटना के समय शिल्पा शिरोडकर कार में नहीं थीं। उनका स्टाफ कार में यात्रा कर रहा था। एक अधिकारी ने बताया कि कार में अभिनेत्री का स्टाफ यात्रा कर रहा था। बस की टक्कर के चलते महंगी कार के पिछले हिस्से में गड्ढा हो गया और शीशा टूट गया है।

Bobby Deol: यशराज के स्पाई यूनिवर्स में हुई बॉबी देओल की एंट्री, आलिया भट्ट-शरवरी की फिल्म में आएंगे नजर

विज्ञापन
विज्ञापन

मुंबई पुलिस का शुक्रिया किया अदा
अभिनेत्री शिल्पा शिरोडकर ने भी अपनी क्षतिग्रस्त कार की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं। इसी के साथ एक्ट्रेस ने शिकायत दर्ज करने के लिए मुंबई पुलिस का आभार जताया है। शिल्पा शिरोडकर ने बस कंपनी की निंदा की। उन्होंने कहा कि कंपनी ने ड्राइवर की गलती बताकर अपनी जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया। उन्होंने बताया कि शिकायत के आधार पर एमआईडीसी पुलिस स्टेशन में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच जारी है।



बोलीं- 'कुछ भी हो सकता था'

शिल्पा शिरोडकर ने इंस्टाग्राम पर शिकायत दर्ज कराने में मदद के लिए मुंबई पुलिस का शुक्रिया अदा किया। एक्ट्रेस ने एक पोस्ट में लिखा, 'मुंबई पुलिस का शुक्रिया, उन्होंने बिना किसी परेशानी के शिकायत दर्ज कराने में मेरी मदद की। लेकिन (बस) कंपनी ने इस घटना की कोई जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया है। शुक्र है कि मेरा स्टाफ ठीक है और उसे कोई चोट नहीं आई है, लेकिन कुछ भी हो सकता था'।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें