बोले- 'शाहरुख 'सैयारा' के लिए बहुत बड़े स्टार'
दरअसल, वरुण बडोला ने स्टार्स पावर के महत्व पर बात करते हुए ऐसा कहा। उन्होंने कहा कि 'सैयारा' में शाहरुख खान होते तो फिल्म नहीं चलती, इसी तरह अगर 'जवान' में अहान पांडे होते तो यह फिल्म भी फ्लॉप होती। वरुण के मुताबिक, 'सैयारा' के हिसाब से शाहरुख खान बडे़ स्टार हैं और 'जवान' जैसी फिल्म के लिए अहान पांडे का व्यक्तित्व अभी उतना विशाल नहीं हैं।
वरुण बडोला ने दिया यह तर्क
वरुण बडोला ने हाल ही में नयनदीप रक्षित के साथ इंटरव्यू में फिल्म की सफलता के लिए स्टार पावर की जरूरत पर बात की। दरअसल, 'सैयारा' के बाद स्टार वर्सेज कंटेंट की बहस शुरू हो गई है। कहा जा रहा है कि अब स्टार पावर जरूर नहीं रही। इस पर बात करते हुए वरुण बडोला इससे पूरी तरह असहमत नजर आए कि फिल्मों को अब बड़े सितारों की जरूरत नहीं है। अभिनेता ने तर्क दिया कि किसी भी प्रोजेक्ट का आकार, उसमें जरूरी स्टार पावर को निर्धारित करता है।
शाहरुख खान के स्टारडम पर कही ये बात
वरुण ने शाहरुख खान के सुपरस्टारडम की तुलना नए अभिनेता अहान पांडे से करते हुए बड़े सितारों के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने इस धारणा को पूरी तरह खारिज कर दिया कि 'सैयारा' ने साबित किया है, अब दर्शकों को बड़े सितारों की जरूरत नहीं है। वरुण ने कहा, 'अभी तुम अहान पांडे को उठा के 'जवान' में डालो, जवान फ्लॉप हो जाएगी। शाहरुख खान को 'सैयारा' में डाल दो, सैयारा फ्लॉप हो जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि शाहरुख खान अपने स्टारडम को देखते हुए 'सैयारा' के लिए बहुत बड़ा कद रखते हैं। वहीं, अहान को लेकर कहा कि इस युवा अभिनेता में 'जवान' जैसी बड़ी फिल्म चलाने लायक अभी पर्सनैलिटी नहीं।