अक्षय कुमार की रियल स्टंट से भरी फिल्म बेबी रिलीज होने वाली है लेकिन उन्होंने अपनी आने वाली फिल्म 'ब्रदर' को लेकर बड़ा खुलासा किया है। अक्षय फिल्म ब्रदर को बॉलीवुड की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म मानते हैं।
अपनी आने वाली फिल्म बेबी के बारे में बातचीत करते हुए उन्होंने इस बात का खुलासा किया। उन्होंने कहा कि यूं तो मैंने कई सारी एक्शन, थ्रिलर फिल्में की हैं। बेबी भी उनमें से एक है लेकिन मेरी अगली फिल्म ब्रदर अब तक की सबसे मुश्किल और बड़ी एक्शन फिल्म है।
'बेबी' रियल स्टोरी पर बनी फिल्म है
बॉलीवुड के एक्शन स्टार अक्षय कुमार का कहना है कि फिल्म बेबी रियल स्टोरी पर बनी है। अक्षय ने बताया कि फिल्म देश के टॉप सीक्रेट से जुड़ी हुई है। हालांकि यह मिशन खत्म कर दिया गया है।
अक्षय के अनुसार दिल्ली के हाई कमांड ने करीब 20-25 लोगों का एक ग्रुप बनाया था, जिनमें सभी काफी ट्रेन्ड और अनुभवी कॉप शामिल थे। उस ग्रुप को सिर्फ और सिर्फ आतंकवाद के खिलाफ लड़ने के लिए प्रयोग किया गया। इस ग्रुप के बारे में किसी को भी नहीं पता था, मीडिया से भी इसे दूर रखा गया था। इस ग्रुप का नाम था बेबी, जिसपर हमने फिल्म बनाई।
अक्षय कुमार ने कहा, बॉलीवुड में एकता नहीं
बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार ने कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री में एकता नहीं है। जबकि साउथ की फिल्म इंडस्ट्री में एकता है। अक्षय कुमार से जब पूछा गया कि बॉलीवुड में बड़े स्टार एक साथ फिल्में क्यों नहीं करते तो उन्होंने जवाब इस बात का जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि बॉलीवुड के जितने भी टॉप एक्टर्स हैं वो फिल्मों में एक साथ कम नजर आते हैं। सच कहूं तो इसके पीछे बड़ी वजह ये है कि हमारी इंडस्ट्री में एकता नहीं है। साउथ में जरुर है। मुझे याद है कि आमिर ने भी कुछ समय पहले ये बात कही थी। एक समय था कि राजकुमार कोहली साहब बड़े बड़े एक्टरों को लेकर फिल्में बनाते थे, लेकिन आज ये काफी कम हो गया है।