बॉलीवुड स्टॉर रणबीर और कैटरीना की सगाई के बाद अब शाहिद कपूर से जुड़ी खबरों ने बॉलीवुड में खलबली मचा दी है। सभी इस खबर की पुष्टि में लगे हुए हैं। शाहिद कपूर ने 14 जनवरी को सगाई कर ली। यह खबर इस समय चर्चा में हैं। हालांकि इस बात की पुष्टि के लिए खुद शाहिद कपूर को सामने आना पड़ा।
शाहिद कपूर के कुछ फैन्स इस खबर को लेकर बेहद खुश थे तो कुछ बेहद निराश। कहा जा रहा था कि दिल्ली में शाहिद कपूर ने एक लड़की से सगाई कर ली है। इस लड़की के बारे में सिर्फ इतना पता है कि उसका फिल्म इंडस्ट्री से दूर-दूर का नाता नहीं है।