फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पॉपुलर शो CID के डायरेक्टर बने एफटीआईआई के नए अध्यक्ष, अनुपम खेर ने एक महीने पहले दिया था इस्तीफा

Thu, 13 Dec 2018 09:30 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
FTII - फोटो : ANI
विज्ञापन

सूचना और प्रसारण मंत्रालय ने भारतीय फिल्म एवं टेलीविजन संस्थान (FTII) के अध्यक्ष पद के लिए ब्रिजेंद्र पाल सिंह को नियुक्त किया है। वह एफटीआईआई के उपाध्यक्ष थे। एफटीआईआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ब्रिजेंद्र को एफटीआईआई के नये अध्यक्ष बनने पर बधाई भी दी हैं।

विज्ञापन

ट्विटर पर लिखा एफटीआईआई के नए अध्यक्ष बनने की ढेर सारी बधाई श्री ब्रिजेंद्र पाल सिंह। बता दें कि ब्रिजेंद्र को टीवी की पॉपुलर सीरीज सीआईडी को प्रोड्यूस और डायरेक्ट करने के लिए जाना जाता है। उन्होंने इस पद पर बॉलीवुड के मंझे हुए कलाकार अनुपम खेर की जगह ली है।

अनुपम खेर ने एक महीने पहले ही इस पद से इस्तीफा दे दिया था। बता दें कि 4 मार्च 2017 से बिजेंद्र का कार्यकाल जोड़ा जाएगा और आने वाले तीन साल तक वह इस पद पर कार्यरत रहेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें