फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ईशा अंबानी के प्रीवेडिंग के लिए बेयॉन्स ने नहीं लिए 15 करोड़ रुपए, इससे भी कहीं ज्यादा थी फीस

Thu, 13 Dec 2018 04:42 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
isha ambani wedding - फोटो : instagram
विज्ञापन
ईशा अंबानी और आनंद पीरामल की शादी तो हो गई लेकिन प्री वेडिंग में बेयॉन्स की फीस पर अभी भी रहस्य बना हुआ है । अमेरिकन पॉप स्टार बेयॉन्स ने ईशा के प्री वेडिंग फंक्शन में धमाकेदार परफॉर्मेंस दी थी । प्रीवेडिंग फंक्शन उदयपुर के उदयविलास में हुए थे । 
विज्ञापन


बेयॉन्स के भारत आने से पहले ही उनकी फीस की हर तरफ चर्चा हो रही थी । खबरों में आया कि बेयॉन्स अंबानी की पार्टी में परफॉर्म करने के लिए 15 करोड़ रुपए चार्ज कर रही हैं । अब बेयान्स की फीस को लेकर एक और खुलासा हुआ है । टाइम्स मैगजीन की रिपोर्ट के अनुसार बेयॉन्स ने 15 नहीं बल्कि 30 करोड़ रुपए लिए हैं । 

बता दें कि 12 दिसंबर को ईशा अंबानी ने आनंद पीरामल संग सात फेरे लिए । शादी में देश-विदेश के दिग्गज सेलेब्रिटीज पहुंचे थे । साथ ही शादी में बॉलीवुड स्टार्स का भी जमावड़ा दिखा । फिल्म इंडस्ट्री से बच्चन परिवार, आलिया भट्ट, गौरी खान-शाहरुख खान, आमिर खान, रेखा, दीपिका पादुकोण-रणवीर सिंह, शाहिद कपूर-मीरा राजपूत, प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस और माधुरी दीक्षित जैसे बड़े स्टार्स पहुंचे । 
विज्ञापन


शादी का जश्न शाम 5 बजे से शुरू हो गया था । आनंद पीरामल बारात लेकर एंटीलिया पहुंचे तो मुकेश अंबानी ने गले लगकर उनका स्वागत किया । वहीं दुल्हन ईशा के भाई घोड़े पर सवार होकर सारे इंतजाम पर निगरानी रख रहे थे । 
मेहमान पहुंच रहे थे लेकिन हर किसी को दुल्हन को देखने का इंतजार था । करीब 9 बजे ईशा अंबानी अपने भाइयों के साथ मंडप तक आईं । ईशा के भाइयों ने लाल चूनर पकड़ रखी थी । जिसके नीचे ईशा चल रही थीं । ये नजारा देख ऐसा लगा जैसे कोई शहजादी आ रही हो । 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें