कार्तिक आर्यन की 'भूल भुलैया 2' के बाद रणबीर कपूर और आलिया भट्ट की अयान मुखर्जी निर्देशित फिल्म 'ब्रह्मास्त्र' सफलता की नई इबारत लिख रही है। फिल्म ने भारत में जहां सौ करोड़ रूपये का आंकड़ा पार कर दिया है, वहीं विदेशों में भी ताबड़तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म का पहला वीकेंड शानदार रहा है। रिलीज के तीसरे दिन विदेशों में फिल्म के कलेक्शन में शानदार इजाफा हुआ है। आंकड़े देखकर कहा जा सकता है कि रणबीर-आलिया का जादू न सिर्फ भारत, बल्कि विदेशों में भी चल रहा है।