'ब्रह्मास्त्र' बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है। फ्लॉप की हैट्रिक - गहराईयां, जुग जुग जियो और लाइगर, लगाने के बाद यह करण जौहर की इस साल की पहली हिट फिल्म साबित हुई। इस फिल्म ने न केवल हिंदी में बल्कि तमिल और तेलुगू भाषा में भी ताबड़तोड़ कमाई की है। सामने आ रहे शुरुआती आंकड़ों की माने 410 करोड़ रुपये के बजट में बनी यह फिल्म तीन दिनों में 100 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर गई है। हालांकि, रणबीर कपूर की फिल्म अब भी प्रभास की बाहुबली-2 का रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाई है। यहां पढ़िए हमारी रिपोर्ट...