फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Baghban: जब बीआर चोपड़ा ने 'बागबान' को बताया फ्लॉप, सलमान के कारण मिला फायदा, पढ़ें फिल्म से जुड़ी खास बातें

Sun, 23 Feb 2025 08:06 PM IST
तनु चतुर्वेदी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

अमिताभ बच्चन और हेमा मालिनी की 'बागबान' आज एक आइकॉनिक फिल्म के रूप में जानी जाती है। इस फिल्म की कहानी लिखने से लेकर पर्दे पर आने तक के सफर को लेकर फिल्म निर्माता रवि चोपड़ा की पत्नी रेणु चोपड़ा ने कुछ खास खुलासे किए हैं।
विज्ञापन
बागबान - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म निर्माता रवि चोपड़ा ने साल 2003 में अमिताभ बच्चन, हेमा मालिनी, सलमान खान और महिमा चौधरी के साथ 'बागबान' फिल्म बनाई। इस फिल्म को लेकर निर्माता की पत्नी रेणु चोपड़ा ने कुछ दिलचस्प खुलासे किए हैं। उन्होंने बताया कि इस फिल्म के लिए डिस्ट्रीब्यूटर ढूंढना मुश्किल हो गया था, क्योंकि इस फिल्म की कहानी कई सारे लोगों को पुराने जमाने की लगी थी।
विज्ञापन

पहले चार दिन नहीं चली फिल्म
पिंकविला से फिल्म के बारे में बात करते हुए रेणु ने कहा कि यह फिल्म रिलीज के बाद पहले चार दिन नहीं चली। उन्होंने कहा, “बागबान ने सिनेमाघरों में अपने पहले चार दिनों में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। रवि को आश्चर्य हुआ कि उन्होंने वह फिल्म क्यों बनाई, लेकिन मंगलवार को इसकी किस्मत बदल गई और फिल्म ने बाजी मार ली।”

सलमान खान के कारण मिला फिल्म को फायदा
फिल्म को थिएटर में लाने के दौरान उन्हें बहुत सारे चैलेंजेस का सामना करना पड़ा था। इस फिल्म में सलमान खान के होने से काफी फायदा भी हुआ। रेणु ने बातचीत में बताया कि किसी ने रवि को सलमान को गेस्ट अपीरियंस में रखने का सुझाव दिया था। इसके बाद रवि सलमान खान के घर उनसे मिलने गए। सलमान खान दो कमरे के अपार्टमेंट में रहते हैं और वे बेहद साधारण भी हैं। उस समय तीनों भाई जिम में थे, वे एक-एक करके वे शॉर्ट्स में सामने आए। सलमान ने जब इस किरदार के बारे में सुना तो वे तुरंत ही तैयार हो गए थे।
विज्ञापन

बीआर चोपड़ा ने कर दिया था मना
रेणु चोपड़ा ने बताया कि रवि चोपड़ा के पिता यानी बीआर चोपड़ा ने इस फिल्म को लेकर काफी संशय में थे। उन्हें लगा कि कहानी काफी पुरानी सी है। ये कहानी खुद बीआर चोपड़ा ने दो दशक पहले ही लिखी थी। बीआर चोपड़ा ने खुद रवि चोपड़ा को ये फिल्म बनाने से मना किया था और कहा था कि ये फिल्म नहीं चलेगी। लोगों को लगता था कि ये फिल्म अवतार और जिंदगी की तरह है, लेकिन रवि के लिए ये दो बुजुर्ग लोगों की प्रेम कहानी थी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें