कुछ दीपिका पादुकोण के जेएनयू के छात्रों के समर्थन में पहुंचने ने नाराज होने की वजह से उनकी फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग कर रहे हैं। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब दीपिका पादुकोण की फिल्म को न देखना का आह्वान किया जा रहा है। इससे पहले भी मेघना गुलजार द्वारा निर्देशित फिल्म ‘छपाक’ को भी सोशल मीडिया पर लोगों के गुस्से का सामना करना पड़ा था।
वहीं कुछ दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के प्रशंसक इस फिल्म के साथ-साथ पूरे बॉलीवुड काे बॉयकॉट करने की बात कर रहे हैं। एसएसआर के प्रशंसकों का कहना है कि रणवीर ने कथित तौर पर एक एड में सुशांत का मजाक उड़ाया था। इसलिए उनकी किसी भी फिल्म को ब्लॉकबस्टर साबित नहीं होने देंगे।