हाल ही में अपनी फिल्म 'कोबरा' का प्रमोशन करने हैदराबाद पहुंचें विक्रम से बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर सवाल-जवाब किए गए। लेकिन अभिनेता ने सबको अपनी प्रतिक्रिया से चौंका दिया। विक्रम बोले, 'मुझे नहीं पता कि आप कौन सी भाषा बोल रहे हैं। बायकॉट से आपका क्या मतलब है? मुझे पता है कि लड़का क्या है। मुझे अच्छी तरह पता है कि लड़की क्या होती है। मैं बहुत अच्छी तरह जानता हूं, खाट क्या है। लेकिन, मुझे नहीं पता कि बहिष्कार क्या है। ”
विक्रम के इस बयान से साफ होता है कि अभिनेता ने सीधे तौर पर इस विवाद से किनारा कर लिया है। बायकॉट बॉलीवुड हिंदी फिल्मों और उसके अभिनेताओं के लिए एक बुरा सपना बन गया है। आमिर खान, आलिया भट्ट और तापसी पन्नू सहित बॉलीवुड की कई हस्तियां हैं, जिन्होंने हाल के दिनों में बायकॉट बॉलीवुड ट्रेंड पर अपने विचार रखे हैं। इनके बयानों के बाद से ही इनकी आगामी फिल्में इस ट्रेंड में शामिल हो गई हैं। यहां तक कि विजय देवरकोंडा को भी अपनी एक प्रतिक्रिया का भारी नुकसान उठाना पड़ा।
आपको बता दें कि विक्रम इन दिनों अपनी फिल्म 'कोबरा' के प्रमोशन में लगे हैं। अभिनेता की यह फिल्म 31 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इतना ही नहीं इसके बाद वह मणिरत्नम की 500 करोड़ में बन रही फिल्म 'पोन्नियन सेल्वन' में मुख्य किरदार निभाते नजर आने वाले हैं। ऐसे में उनका बायकॉट ट्रेंड पर कुछ न कहना साफ करता है कि वह किसी भी हालत में अपनी आने फिल्मों पर बायकॉट के बादल मंडराते नहीं देखना चाहते।