नेटफ्लिक्स अपनी 25वीं वर्षगांठ के मौके पर कई बेहतरीन फिल्मों की अनाउंसमेंट कर रहा है। जी हां, मुंबई में आयोजित 'फिल्म्स डे: अब हर दिन होगा फिल्मी' कार्यक्रम में नेटफ्लिक्स इस साल रिलीज होने वाली तमाम फिल्मों के ट्रेलर रिलीज कर रहा है। सिनेप्रेमियों के लिए यह साल दिलचस्प होने वाला है क्योंकि इस साल सुहाना खान, खुशी कपूर और अगस्त्य नंदा की पहली फिल्म 'द आर्चीज', अनुष्का शर्मा की 'चकदा एक्सप्रेस' से लेकर करीना कपूर खान की 'द डिवोशन ऑफ सस्पेक्ट एक्स' के हिंदी रीमेक तक, उत्साहित करने वाली फिल्मों का अनाउंसमेंट हो रहा है! यहां पढ़िए हर एक अपडेट...
द आर्चीज
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
द आर्चीज
कार्यक्रम की शुरुआत जोया अख्तर की आगामी फिल्म 'द आर्चीज' के म्यूजिक लॉन्च से हुई। 'द आर्चीज' के म्यूजिक मैनेजर अंकुर तिवारी ने ही कॉमिक बुक पर आधारित फिल्म का म्यूजिक लॉन्च किया है।
मोनिका ओ माय डार्लिंग
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मोनिका ओ माय डार्लिंग फर्स्ट लुक आउट
कार्यक्रम के दौरान निर्देशक वासन बाला, राजकुमार राव, हुमा कुरैशी, राधिका आप्टे, सिकंदर खेर समेत अन्य कलाकारों ने 'मोनिका ओ माय डार्लिंग' का फर्स्ट लुक जारी किया।
प्लान ए प्लान बी
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
'प्लान ए प्लान बी' का ट्रेलर रिलीज
'फिल्म्स डे: अब हर दिन होगा फिल्मी' कार्यक्रम के दौरान रितेश देशमुख और तमन्ना भाटिया ने अपनी फिल्म 'प्लान ए प्लान बी' का ट्रेलर रिलीज किया। बता दें कि यह फिल्म मैचमेकर और तलाक करवाने वाले वकील की प्रेम कहानी है। फिल्म अगले महीने नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।
चोर निकल के भागा
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चोर निकल के भागा की अनाउंसमेंट
यामी गौतम, सनी कौशल और शरद केलकर की फिल्म 'चोर निकल के भागा' की अनाउंसमेंट बतौर नेटफ़्लिक्स ओरजिनल की गई है।
खुफिया
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
लॉन्च हुआ खुफिया का ट्रेलर
तब्बू और डायरेक्टर विशाल भारद्वाज की मौजूदगी में खुफिया का ट्रेलर लॉन्च किया गया। ट्रेलर का जोरदार तालियों से स्वागत किया गया। विशाल भारद्वाज ने बताया कि मूल रूप से इस कहानी का मुख्य नायक एक पुरुष था, लेकिन मैं तब्बू के साथ काम करना चाहता था इसलिए मैंने इसकी कहानी बदल दी। अब इस कहानी का मुख्य नायक एक महिला है।
कटहल
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
फिल्म कटहल की घोषणा
फिल्म कटहल का निर्देशन यशवर्धन मिश्रा कर रहे हैं। वहीं इसका निर्माण एकता कपूर और गुनीत मोंगा द्वारा किया जा रहा है। फिल्म में सान्या मल्होत्रा, विजय राज, राजपाल यादव जैसे कलाकार मौजूद हैं।
चकदा एक्सप्रेस
- फोटो : सोशल मीडिया
चकदा एक्सप्रेस
अनुष्का शर्मा इन दिनों विदेश में अपनी आगामी फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान शूटिंग लोकेशन से एक वीडियो कॉल किया और झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस को प्रस्तुत किया।
कला
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
कला
नेटफ्लिक्स ने इस कार्यक्रम के दौरान 9वीं फिल्म कला की घोषणा की। इसके साथ इस फिल्म का गाना भी रिलीज किया। इस दौरान बाबिल खान ने पहली बार मीडिया के सामने एक अभिनेता के रूप में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। फिल्म में तृप्ति डिमरी और स्वास्तिका मुखर्जी भी हैं। कला का निर्देशन अन्विता दत्त ने किया है।
डार्लिंग्स
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
सफलता का जश्न
नेटफ्लिक्स इंडिया के फिल्म्स डे कार्यक्रम के दौरान हाल ही में रिलीज हुई फिल्म डार्लिंग्स की सफलता का जश्न भी मनाया गया। इसके साथ ही वेब सीरीज 'दिल्ली क्राइम 2' के लिए शेफाली शाह को बधाई दी गई। इसके साथ ही फिल्मों की अनाउंसमेंट का सिलसिला समाप्त किया गया।