फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'झूठे होते हैं 100-200 करोड़ की कमाई के आंकड़े '

विज्ञापन
विज्ञापन
सत्यमेव जयते का उद्घोष करने वाले ऐक्टर आमिर खान ने बॉलीवुड के बॉक्स ऑफिस आंकड़ों के करोड़ों के दावे वाले गुब्बारे में सुई चुभो दी है। उन्होंने पोल खोलते हुए कहा है कि फिल्म इंडस्ट्री में टिकट खिड़की पर बड़े-बड़े कलेक्शनों के दावे झूठे हैं। दर्शकों से फिल्म निर्माता झूठ बोलते हैं और दर्शक झांसे में आ जाते हैं।
विज्ञापन


आमिर का कहना है कि दर्शकों को सच्चाई जानना चाहिए कि क्योंकि झूठे आंकड़ों से पैदा होने वाली जिज्ञासा उन्हें सिनेमाघरों में खींचती है।

आमिर के अनुसार मीडिया को निर्माताओं से सिनेमाघरों की डीसीआर (डेली कलेक्शन रिपोर्ट) मांगनी चाहिए कि इसमें बताइए कहां-कैसे सौ करोड़ का कलेक्शन हुआ। आमिर की इस बात के साथ ही सौ करोड़ और उससे ज्यादा के कलेक्शन का दावा करने वाली कई फिल्में और सितारे संदेह के घेरे में आ गए हैं।

99 फीसदी होता है झूठ

आमिर ने अपनी आने वाली फिल्म पीके को लेकर मीडिया से एक बातचीत के दौरान बॉक्स ऑफिस का सच सामने रखा। आमिर ने कहा, ‘टिकट खिड़की के आंकड़ों को लेकर मुख्य बात यह है कि प्रोडक्शन हाउस या निर्माता मीडिया में 99 फीसदी आंकड़े झूठ देते हैं।

जनता को सच जानना चाहिए।’ उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के अंदर रहने वालों यह बात छुपी नहीं होती कि किस फिल्म ने ठीक ठीक कितना धंधा किया है। आमिर ऐक्टर के साथ निर्माता-निर्देशक भी हैं। उन्होंने इशारों-इशारों में बिना फिल्म का नाम लिए कहा कि अगर आप मुझसे पूछें कि हैप्पी न्यू ईयर ने कितना बिजनेस किया तो मैं सच्चाई बता सकता हूं, लेकिन यह राज खोल देना अच्छा नहीं लगता।

पीके की तुलना किसी से नहीं

बॉक्स ऑफिस आंकड़ों की बात तब उठी आमिर से पूछा गया कि साल के आखिर में रिलीज हो रही पीके को टिकट खिड़की पर बड़ी चुनौती मिलेगी और उसके सामने शाहरुख खान स्टारर हैप्पी न्यू ईयर को पीछे छोड़ने का भी दबाव होगा। तब आमिर ने कहा कि मैं बाकी से अपनी फिल्म की तुलना नहीं करता क्योंकि हर फिल्म अलग होती।

उन्होंने माना कि इन दिनों बड़ी फिल्मों के लिए टिकट खिड़की पर कलेक्शन एक पैमाना होता है कि वह कितनी कामयाब रही। आमिर ने कहा कि मीडिया को फिल्म निर्माताओं द्वारा जारी किए जाने वाले आंकड़े प्रकाशित करना बंद कर देना चाहिए क्योंकि वे झूठ होते हैं।

आमिर के अनुसार इस इंडस्ट्री में गिनती के दो-चार लोग हैं जो अपनी फिल्म का कलेक्शन सच बताते हैं। जिनमें वह खुद शामिल हैं। बाकी लोग बढ़ा-चढ़ा कर बताते हैं। ऐसे में दर्शकों को सावधान रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि मेरे लिए बॉक्स ऑफिस फिल्म की सफलता का पैमाना नहीं है। आमिर ने कहा कि आंकड़ों को प्रकाशित करने में जल्दबाजी नहीं नहीं करनी चाहिए।
विज्ञापन

ये हैं 2014 की बड़ी फिल्में

जब बात 100 और 200 करोड़ के क्लब की हो ही रही है तो यह जान लीजिए कि इस साल कि कौन सी फिल्में इस क्लब में शामिल हुई हैं। खास बात यह है कि जिन फिल्मों की समीक्षकों ने आलोचना की है वह फिल्में कमाई करने में ज्यादा सफल हुई हैं। ऐसे में सवाल उठता है कि ये फिल्में देख कौन रहा है?

*किक (200 करोड़ क्लब)
*हैप्पी न्यू ईयर (200 करोड़ क्लब)
*बैंग बैंग (100 करोड़ क्लब)
*हॉलीडे (100 करोड़ क्लब)
*जय हो (100 करोड़ क्लब)
*2 स्टेट्स (100 करोड़ क्लब)
*एक विलेन (100 करोड़ क्लब)
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें