इन 27 देशों में बनी नंबर वन भारतीय फिल्म
फिल्म के मेकर्स ने गुरुवार को जानकारी दी कि 'रामायण' अब 27 देशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बन गई है। यह किसी भी भारतीय फिल्म के लिए एक बड़ा रिकॉर्ड है।
इन देशों में अमेरिका, ब्रिटेन, इंडोनेशिया और थाईलैंड जैसे बड़े बाजार शामिल हैं। वहीं, वियतनाम, कंबोडिया, स्लोवाकिया, यूक्रेन, लातविया, जॉर्जिया और आर्मेनिया जैसे देशों में भी फिल्म ने शानदार प्रदर्शन किया है।
खास बात यह है कि दक्षिण-पूर्व एशिया के देशों में फिल्म को काफी पसंद किया गया है। कंबोडिया और सिंगापुर जैसे देशों में रामायण की कहानी पहले से ही लोकप्रिय है। सोनी पिक्चर्स की मदद से फिल्म को कई नए अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी रिलीज किया गया। इससे बॉलीवुड फिल्मों के लिए नए रास्ते खुले हैं।
फिल्म 'रामायण' के बारे में
फिल्म 'रामायण' में रणबीर कपूर भगवान राम की भूमिका में हैं। साई पल्लवी माता सीता के रूप में हैं। यश ने रावण का रोल किया है। वे इस फिल्म के प्रोड्यूसर भी हैं।
इनके अलावा फिल्म में रवि दुबे, लारा दत्ता, रकुल प्रीत सिंह, अरुण गोविल, विवेक ओबेरॉय, शीबा चड्ढा और काजल अग्रवाल जैसे सितारे भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
फिल्म का निर्देशन नितेश तिवारी ने किया है। नमित मल्होत्रा ने इसे प्रोड्यूस किया है। 'रामायण' का पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज हुआ। इसका अगला भाग दिवाली 2028 को रिलीज होगा।
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस: 22वें दिन कितना रहा 'रामायण' का कलेक्शन? 'ओम' की कमाई में गिरावट, 'गॉडजिला' की झोली में आए इतने