इसी शुक्रवार को रिलीज हुई अजय देवगन-करीना कपूर की फिल्म 'सिंघम रिटर्न्स' का जादू दर्शकों के सिर चढ़ कर बोला है। फिल्म ने पहले ही दिन 30 करोड़ की कमाई कर सलमान की 'किक' को भी पीछे छोड़ दिया है।
सलमान की 'किक' ने जहाँ पहले दिन 26.40 करोड़ की कमाई की थी, वहीं सिंघम ने पहले दिन 30 करोड़ की कमाई कर इसे पीछे छोड़ दिया है।