फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस के बादशाह हैं शाहरुख, पिछली 10 फिल्मों की कमाई

Sun, 17 Apr 2016 06:31 PM IST
जनार्दन पांडेय/अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
- फोटो : twitter
विज्ञापन
शाहरुख-सलमान-आमिर फिलहाल फिल्म इंडस्ट्री के उन अभिनेताओं में से हैं,‌ जिनके फिल्म साइन करने से मात्र से बॉक्स ऑफिस पर उसकी सफलता की गारंटी मिल जाती है। इतना कि अब 100 करोड़ का आंकड़ा भी बौना लगता है। शाहरुख की पिछली फिल्म 'दिलवाले' ने करीब 400 करोड़ कमाई की, लेकिन उनकी टीम और खुद शाहरुख उससे संतुष्ट नहीं थे। कुछ यही आलम सलमान की पिछली फिल्म 'प्रेम रनत धन पायो' के साथ भी था।
विज्ञापन


यहां एक जानने लायक बात है, आज के ठीक 10 साल पहले किसी फिल्म की कमाई का आंकड़ा 100 करोड़ छू जाना चमत्कार माना जाता था, लेकिन आज किसी फिल्म की 400 करोड़ की कमाई संतुष्ट नहीं करा पा रही है। आज शाहरुख खान की पिछली 10 फिल्मों की कमाई के जरिए, हम फिल्मों की कमाई के ट्रेंड में इस बदलाव को करीब से देखने की कोशिश कर रहे हैं।

100 करोड़ क्लब की शुरुआत का श्रेय आठ साल पहले साल 2008 में आई आमिर खान की फिल्म 'गजनी' को जाता है। लेकिन इस चमात्कारिक परंपरा को सबसे ज्यादा सींचा शाहरुख खान ने है। सबसे अहम बात यह है कि बॉक्स ऑफिस पर सफल होने के साथ उनकी पिछली 10 फिल्मों को जमकर अवार्ड भी मिले। हालांकि, शाहरुख ने पिछले साल एक सार्वजनिक मंच पर यह बयान दिया कि वह अपनी उम्र का खयाल रखते हुए आने वाले दिनों में वैसी ही फिल्में करना चाहते हैं, जो बॉक्स आफिस पर सफल हों।
विज्ञापन


लेकिन असल में इसकी शुरुआत उन्होंने साल 2007 से ही कर दिया था और फिल्म का नाम था, 'ओम शांति ओम'। अगली स्लाइड से जानिए, ओम शांति ओम से फैन तक की शाहरुख की मुख्य भूमिकाओं वाली अंतिम 10 फिल्मों की कमाई।

शाहरुख की एक फिल्म ऐसी भी जो आधा करोड़ नहीं कमा पाई

शाहरुख खान की कमाई के मामले में साल 2007 में आई फिल्म ओम शांत‌ि ओम बड़ी हिट हुई थी। इसके बाद से शाहरुख खान की मुख्य भूमिकाओं वाली 'फैन' 10वीं फिल्म है। इनके बीच में उन्होंने कुछ फिल्मों में मेहमान भूमिकाओं में नजर आए थे जैसे, 'शौर्य, क्रेजी 4, भूतनाथ, किस्मत कनेक्‍शन, लक बाई चांस, बिल्लू, दुल्हा मिल गया, ऑलवेज कभी-कभी, स्टूडेंट ऑफ दि ईयर, बॉम्बे टॉकीज, भूतनाथ रिटर्न्स' आदि। लेकिन इनकी कमाई से शाहरुख की छवि को कोई नफा-नुकसान नहीं हुआ।

शाहरुख खान की फिल्मों की कमाई के विस्तृत आंकड़े रखने वाली अंग्रेजी वेबसाइट www.indicine.com के मुताबिक शाहरुख स्टारर और दीपिका पादुकोण की बॉलीवुड में एंट्री वाली फिल्म 'ओम शांति ओम' की घरेलू बाजार में कमाई 79.5 करोड़ रुपये थी। जबकि विदेशों में इसकी कमाई करीब 20 करोड़ थी। फिल्म 100 करोड़ का जादूई आंकड़ा छूते-छूते रह गई। लेकिन लगता है जैसे शाहरुख ने ठान लिया कि इसके बाद वह कभी भी 100 करोड़ से कम की फिल्म नहीं करेंगे। सबसे अहम बात ये कि इसके लिए शाहरुख खान को फिल्मफेयर बेस्ट ऐक्टर के लिए नामित भी किया गया।

यहां एक दिलचस्प बात यह है कि शाहरुख की पहली फिल्‍म 'दीवाना' की पूरी कमाई 7.75 करोड़ थी। जबकि साल 2004 में आई उनकी फिल्म 'ये लम्हे जुदाई के' की कमाई 1 करोड़ भी नहीं कमा पाई थी। इसकी कुल कमाई 45 लाख रुपये हुई थी। लेकिन तीन साल बाद ही आई उनकी 'ओम शांमि ओम' आखिरी ऐसी फिल्म थी जिसकी कमाई करोड़ में थी। वरना इसके आगे की उनकी सारी फिल्में अरबों कमाने वाली है।

साल 2008 में आई शाहरुख स्टारर और अनुष्का शर्मा के डेब्यू वाली फिल्म 'रब ने बना दी जोड़ी' ने केवल घरेलू बाजार में 86.75 करोड़ बटोर लिया था। विदेशों में फिल्म कमाई 30 करोड़ पार थी। यशराज बैनर की इस फिल्म के लिए शाहरुख को फिल्मफेयर बेस्ट ऐक्टर के लिए नामांकित किया गया।‌ फिल्म की कुल कमाई 100 करोड़ पार रही। लेकिन इस फिल्म में भी शाहरुख पर शंका बनी रह गई कि क्या घरेलू बाजार में भी शाहरुख की फिल्में 100 करोड़ कमाने लगेंगी। क्योंकि इसी साल आई आमिर खान की गजनी ने घरेलू बाजार में 100 करोड़ पार कर दिया था।

100 करोड़ में शामिल होने के लिए लम्‍बी जद्दोजहद

शाहरुख ने को यह चुनौती पूरी करने में तीन साल लग गए। उनकी अगली फिल्म 2010 में आई 'माई नेम इज खान'। इसके लिए शाहरुख को फिल्मफेयर बेस्ट एक्टर का अवार्ड तो मिला। लेकिन घरेलू बाजार में इसकी कमाई 72.75 करोड़ ही रही। ओवरसीज कमाई मिलाकर यह फिल्म 100 करोड़ पार सकी। 'कुछ-कुछ होता है' फेम निर्देशक करन जौहर ने सालों बाद अपनी सबसे हसीन जोड़ी काजोल-शाहरुख को दोहराया था।

लेकिन इस फिल्म ने शाहरुख को वहां लाकर खड़ा कर दिया कि शाहरुख अपने मन माफ‌िक फिल्म इंडस्ट्री को राज करें। निर्देशक कोई हो, निर्माता कोई हो, कहानी कुछ भी हो, सहायक अभिनेता कोई हो, उनकी फिल्म हिट होगी। इसका उदाहरण बनी उनकी अगली फिल्म, 'रॉ वन (2011)'। घरेलू बाजार में इसकी कमाई 125 करोड़ थी। जबकि आलोचकों ने फिल्म को अतिप्रयोगवादी कहकर नकार दिया था। बावजूद इसके लोग शाहरुख खान को देखने गए।

फिल्म में महज शाहरुख को देखने का यह चलन ऐसा चला कि फिल्म कुछ भी हो 100 करोड़ कहीं गए नहीं हैं, निर्माता ये भांप गए। साल 2011 में आई 'डॉन 2: द चेज कंटीन्यू' (घरेलू बाजार में कमाई 112 करोड़) इस पर ठप्पा लगा दिया। 'दिल चाहता है' फेम निर्देशक फरहान अख्तर की यह आखिरी निर्देशित हिन्दी फिल्म थी। उन्हें खुद आइडिया लग गया था कि बालीवुड में आने वाले दिन अभिनेताओं के हैं। उन्होंने भी ऐक्टिंग का रुख कर लिया। इस फिल्म के लिए भी शाहरुख को फिल्‍मफेयर ने सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के लिए नामित किया था।

तीन सालों में कोई बुलंदी पर कैसे पहुचंता है, शाहरुख ने दिखाया

साल 2012 आते-आते यह आलम हो गया था‌ कि लोग इंतजार करने लगे शाहरुख की अगली फिल्‍म कौन सी होगी। उसमें क्या होगा, इससे बहुत मतलब होने के बजाए शाहरुख किसके साथ रोमांस करने वाले हैं इसकी चर्चा होने लगी। उनकी अगली फिल्म थी 'जब तक है जान' और कमाई घरेलू बाजार में थी 121 करोड़। इसे 'दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे' फेम दिग्गज निर्देशक यश चोपड़ा ने निर्देशित किया था। यह उनकी आखिरी फिल्म भी थी, शाहरुख के साथ रोमांस करने के लिए कैटरीना कैफ थी, उन दिनों की सबसे आकर्षक हीरोइनों में से एक।

लेकिन इसके बाद शाहरुख की जो फिल्म आई उसने कमाई के झंड़े गाड़ दिए। ‌हिन्‍दी सिनेमा इतिहास की जब 10 सबसे ज्यादा कमाई कमाई वाली फिल्मों का‌ जिक्र होता है तो इसे तीसरे स्‍थान पर नंबर मिलता है। इसकी कुल कमाई 407 करोड़ रुपये थी। घरेलू बाजार में इसने 200 करोड़ से ज्यादा का व्यवसाय किया।

इस फिल्म का नाम है, 'चेन्नई एक्सप्रेस', यह साल 2013 में आई ‌थी। गाड़ियां उड़ाने के माहिर निर्देशक रोहित शेट्टी ने निर्देश‌ित किया था। इसमें खास बात शाहरुख के साथ एक बार फिर से दीपिका का लौटना भी रहा, जिन्होंने कैरियर की पहली ही फिल्म से शाहरुख की किस्मत में खुशियां भरी थीं। इस फिल्म के लिए शाहरुख को बेस्ट फिल्मफेयर एक्टर का अवार्ड भी मिला।

अगले साल फिर से वही कहानी दोहराई गई। शाहरुख-दीपिका को लेकर 'ओम शांति ओम' बना चुकी फराह खान ने जोड़ी दोहराई और कमाई की इबारत लिख दी। यह शाहरुख पहले दिन 40 करोड़ से ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बनी, जितनी आजतक कोई बॉलीवुडी फिल्म नहीं कर पाई। साल 2014 में आई इस फिल्म ने कुल 340 करोड़ बटोरे। घरेलू बाजार में इसने 204 करोड़ कमाया। इसके बाद ही शाहरुख ने आगामी दिनों में केवल कमाऊ फिल्म बनाने की घोषणा कर दी थी।
विज्ञापन

केवल कमाऊ फिल्में बनाने के चक्कर में गच्चा खा गए शाहरुख

केवल कमाऊ फिल्में बनाने के चक्कर में शाहरुख खान ने पिछले साल 'दिलवाले' की। इसमें शाहरुख-काजोल की फेमस जोड़ी के साथ रोहित शेट्टी जैसा तड़क-भड़क वाला निर्देशक काम कर रहा था। फिल्म ने कुल करीब 400 करोड़ की कमाई की। लेकिन घरेलू बाजार में इसकी कमाई 149 करोड़ पर ही अटक गई। हालांकि इसके लिए शाहरुख को फिल्मफेयर के बेस्‍ट एक्टर श्रेणी में नामांकन मिला।

पर इस फिल्म से लगा कि जैसे भारतीय दर्शकों पर से शाहरुख की खुमारी उतर गई। फिल्म में भी शाहरुख को वैसे पेश नहीं किया गया जैसी उनकी पिछली आठ-दस फिल्मों में किया गया था। बल्कि नवोदित अभिनेता वरुण धवन भी उनके सामानंतर खड़े थे। लेकिन साल 2016 की ओपनिंग उन्होंने 'फैन' से की है। एक बार फिर से इस पूरी फिल्म में शाहरुख ही शाहरुख हैं।

इसकी कुल कमाई महज दो दिनों में 70 करोड़ पार कर गई है। फिल्म व्यापार विश्लेषक तरण आदर्श के मुताबिक फैन की घरेलू बाजार में दो दिनों की कमाई 34.60 करोड़ है। विदेशों में भी यह फिल्म धुआंधार कमाई कर रही है। विदेशों में यह फिल्म रिलीज हुए तीन दिन हो गए हो गए हैं, विदेशी सिनेमाघरों से भी इसकी कमाई करीब 35 करोड़ हो चुकी है।
  #Fan declines in mass circuits, but remains strong at urban centres/plexes. Fri 19.20 cr, Sat 15.40 cr. Total: ₹ 34.60 cr. India biz. — taran adarsh (@taran_adarsh) April 17, 2016

  #Fan Overseas: Thu + Fri $ 2.7 million [₹ 17.93 cr]. — taran adarsh (@taran_adarsh) April 16, 2016
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें