फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए 'मैरी कॉम' ने अब तक कितने कमाए?

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रिंयका चोपड़ा की मुख्य भूमिका वाली फिल्म मैरी कॉम अब तक 35 करोड़ कमा चुकी है। वीकेंड में 27 करोड़ कमाने के बाद भी फिल्म को दर्शक मिल रहे हैं। सोमवार को इस फिल्म ने साढ़े 4 करोड़ का कारोबार किया। वीकडे को देखते हुए इसे अच्छा कारोबार कहा जा सकता है।
विज्ञापन


मंगलवार को फिल्म का कारोबार सोमवार की तुलना में थोड़ा कम हुआ। मंगलवार को इस फिल्म ने 3 करोड़ 50 लाख की कमाई की। इस तरह अब तक यह फिल्म 35 करोड़ कमा चुकी है।
विज्ञापन

फिल्म ने रविवार तक कमाए 27 करोड़

मैरी कॉम फिल्म ने रविवार तक 27 करोड़ की कमाई कर ली थी। मैरी कॉम रिलीज होने के पहले दिन करीब 7 करोड़ रूपए कमाए। रिलीज के दूसरे दिन शनिवार को फिल्म का कलेक्‍शन थोड़ा उपर चढ़ा।

फिल्म ने शनिवार को लगभग 10 करोड़ की कमाई की। रविवार को भी फिल्म ने करीब साढ़े 10 करोड़ की कमाई की। इस तरह शुरुआती कलेक्‍शन को देखें तो फिल्म ने साढ़े 27 करोड़ कमा लिए थे। यह एक अच्छा कलेक्‍शन था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें