फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमाई की परीक्षा में पास हुई 'बीए पास'

Tue, 06 Aug 2013 12:07 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इस शुक्रवार रिलीज हुई तीन फिल्मों में से कोई भी फिल्म बड़ी संख्या में दर्शक नहीं बटोर पायी है। सबसे अच्छा रिस्पॉस चर्चित फिल्म बीए पास को मिला है।
विज्ञापन


कई अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोह में नॉमिनेशन पाने वाली फिल्म 'बीए पास' ने उम्मीद के अनुरूप ही अपनी शुरुआत की है। यह फिल्म अपने शुरुआती तीन दिनों में लगभग साढ़े चार करोड़ कमाने में सफल रही है।

रितेश द्वारा लिखी गई और अजय बहल द्वारा निर्देशित फिल्म 'बीए पास' मल्टीप्लेक्सों में पसंद की गई है। सिर्फ बड़े शहरों में कम शो में रिलीज हुई इस फिल्म को ठीक-ठाक रिस्पॉस मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस फिल्म ने शुरुआती तीन दिनों में लगभग साढ़े चार करोड़ रूपए कमाए हैं। फिल्म का बजट और स्टारकॉस्ट देखते हुए इसे अच्छा कलेक्शन माना जा रहा है।

इस फिल्म में 'चक दे' फेम फिल्म शिल्पा शुक्ला ने मुख्य भूमिका निभाई है। इसके अलावा शबद कमाल और राजेश शर्मा की भी फिल्म में प्रमुख भूमिका है।

इस फिल्म के अलावा रिलीज हुई दूसरी बड़ी फिल्म 'रब्बा मैं क्या करूं' बॉक्स ऑफिस पर असफल रही है। यह फिल्म शुरुआती तीन दिनों में सिर्फ तीन करोड़ रूपए ही कमा पायी है। फिल्म में अरशद वारसी की मुख्य भूमिका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें