फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बाहुबली 2' को पछाड़ 'दंगल' बनी सबसे कमाऊ फिल्म, जानें कितना रहा कलेक्शन

Fri, 26 May 2017 05:19 PM IST
amarujala.com- Presented by: कुशमिता राणा
विज्ञापन
दंगल
विज्ञापन
हाल ही में चीन में रिलीज हुई आमिर खान की फिल्म 'दंगल' अपनी कमाई को लेकर स्पॉटलाइट में बनी हुई है लेकिन अब इस फिल्म की कमाई के वारे में जानकर सभी काफी अचंभित नजर आ रहे हैं। 
विज्ञापन


अब आप सोच रहे होंगे कि कितनी भी कमाई कर ली हो 'बाहुबली 2' की बराबरी थोड़ी ना कर लेगी, तो हम आपको बता दें कि 'दंगल' ने 'बाहुबली 2' को उल्टे मुंह पटखनी दे दी है। 

ताजा आकड़ो के अनुसार बताया जा रहा है कि भारत में 'दंगल' के सभी वर्जन का कलेक्शन मिलाकर 718 करोड़ है। जबकि 'बाहुबली' के सभी वर्जन मिलाकर इसका कलेक्शन 1253 करोड़ है। वहीं 'दंगल' का ओवरसीज कलेक्शन 1025 करोड़ है तो 'बाहुबली-2' का 277 करोड़। वहीं आमिर की फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1743 करोड़ है जबकि बाहुबली-2 के लिए ये आंकड़ा 1530 करोड़ है। 
विज्ञापन


ट्रेड ऐनेलिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट के जरिए चीन में 'दंगल' का अभी तक का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शेयर किया है। उन्होने बताया है कि फिल्म ने अभी तक 809.95 करोड़ की कमाई अपने नाम कर ली है।  
विज्ञापन

  #Dangal sets NEW BENCHMARKS in China... Week 3:
Mon: $ 3.42 mn
Tue: $ 3.12 mn
Wed: $ 2.76 mn
Thu: $ 2.51 mn
Total: $ 125.37 mn [₹ 809.95 cr] — taran adarsh (@taran_adarsh) May 26, 2017

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें