फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सचिन की फिल्म पर केआरके ने किए बेतुके ट्वीट, फैंस ने लताड़ा

Fri, 26 May 2017 04:57 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
कमाल आर खान
विज्ञापन
कमाल आर खान अपने विवादित बयानों को लेकर अक्सर ही चर्चा में रहते हैं। जब भी कोई नई फिल्म आती है तो वो बिना सोचे-समझे उस पर टिप्पणी जरूर करते हैं। मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की फिल्म 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स' की जहां लोग तारीफ करते नहीं थक रहे हैं, वहीं कमाल आर खान ने हमेशा की तरह सबसे हटकर इस पर अपने विचार प्रकट किए हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने सचिन की फिल्म को लेकर कई ट्वीट किए हैं जिस पर सचिन के फैंस उन्हें अच्छे से लताड़ रहे हैं। कमाल ने ट्वीट किया, 'रिपोर्टस के मुताबिक सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स, सचिन के फैंस के लिए ही अच्छी फिल्म है। लेकिन जो लेग फिल्म देखना चाहते हैं उनके लिए नहीं।'

According to reports #SachinABillionDream is a fantastic film for fans of @sachin_rt but it's nothing for the ppl who will go to watch film.— KRK (@kamaalrkhan) May 26, 2017
विज्ञापन



वहीं एक और ट्वीट करते हुए उन्होंने लिखा, 'सचिन: अ बिलियन ड्रीम्स सिर्फ पुरानी वीडियो से बनी हुई फिल्म हैं। ये उनके लिए सच्ची डॉक्यूमेंट्री है। माफ कीजिए, मैं इसे झेल नहीं सकता।'

So #SachinABillionDreams is made by all old available videos of Sachin, means it's a real documentary of him. Sorry I can't Jhelo it at all.— KRK (@kamaalrkhan) May 23, 2017


इस पर सचिन के फैंस ने कमाल को लताड़ते हुए ट्वीट किया, 'केआरके कभी तो अपना दिमाग इस्तेमाल कर लिया करो और मुझे ये बताओ की भारत में कितने प्रतिशत लोग हैं जो सचिन के फैन नहीं हैं।'
विज्ञापन


वहीं सचिन के एक और फैन ने ट्वीट किया, 'बंदर क्या जाने अदरक का स्वाद, तुम इस फिल्म को रिव्यू देने के लायक ही नहीं हो।'
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें