फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'गो गोवा गॉन' ने की 'गिप्पी' से चार गुना कमाई

Mon, 13 May 2013 04:03 PM IST
नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क
विज्ञापन
विज्ञापन
इस शुक्रवार रिलीज हुई दो फिल्मों में से एक फिल्म 'गिप्पी' बुरी तरह से फ्लॉप रही है। करन जौहर बैनर की इस फिल्म ने अपेक्षा से भी कम कारोबार किया। भारत की पहली जॉम्बी फिल्म 'गो गोवा गॉन' तीन दिनों में 13 करोड़ रूपए कमाने में सफल रही है।
विज्ञापन


सैफ अली खान द्वारा प्रोड्यूस की गयी भारत की पहली जॉम्बी फिल्म 'गो गोवा गॉन' को दर्शकों ने पसंद किया है। इस फिल्म ने अपने शुरुआती तीन दिनों में 13 करोड़ से अधिक की कमाई की है।

'गो गोवा गॉन' ने शुक्रवार को तीन करोड़ 75 लाख के साथ सामान्य ओपनिंग ली। रिलीज के दूसरे दिन शनिवार को इस फिल्म ने 4 करोड़ 30 लाख कमाए। रविवार को इस फिल्म ने अपेक्षाकृत अच्छा व्यवसाय किया।
विज्ञापन


रविवार को यह फिल्म करीब सवा पांच करोड़ कमाने में सफल रही। इस तरह शुरुआती तीन दिनों में इस फिल्म ने 13 करोड़ तीस लाख की कमाई कर ली है। अच्छी समीक्षाएं आने की वजह से उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म इस वीकेंड पर भी अच्छा कारोबार करेगी।

करन जौहर के बैनर की फिल्म 'गिप्पी' सफल नहीं रही है। यह फिल्म वीकेंड में सिर्फ तीन करोड़ का कारोबार कर पायी है। सोनम नायर निर्देशित इस फिल्म की शुक्रवार को शुरुआत महज 75 लाख रूपयों से हुई।

रिलीज के दूसरे दिन इस फिल्म का कलेक्शन एक करोड़ तक पहुंचा। रविवार को भी इस फिल्म की कमाई में थोड़ा इजाफा हुआ। रविवार को इस फिल्म ने करीब सवा करोड़ कमाए। इस तरह शुरुआती तीन दिनों में इस फिल्म ने लगभग तीन करोड़ का कारोबार कर लिया है।

अपेक्षाकृत नए विषय पर बनी इस फिल्म से उम्मींदे इसलिए भी बढ़ गयीं थीं क्योंकि इस फिल्म के साथ करन जौहर का नाम जुड़ा हुआ था। उधर तीन मई को रिलीज हुई 'शूटआउट एट वडाला' अभी भी अच्छा कारोबार कर रही है।
विज्ञापन


इस फिल्म ने अब तक 55 करोड़ 76 लाख रूपए का कारोबार कर लिया है। फिल्म के निर्देशक संजय गुप्ता हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें