अक्षय कुमार-ट्विंकल-आरव और नितारा
- फोटो : सोशल मीडिया
अक्षय का पेरेंटिंग अनुभव
अक्षय ने बताया कि उनके दो बच्चे हैं और उन्होंने कभी अपनी बेटी या बेटे पर हाथ नहीं उठाया, लेकिन एक बार उन्होंने अपने बेटे को हल्का-सा थप्पड़ मारा था, क्योंकि गुरुद्वारे का प्रसाद उसके हाथ से गिर गया था। प्रसाद गिरते ही उन्हें थोड़ा गुस्सा आया और उन्होंने उसे थप्पड़ लगा दिया।
अक्षय कुमार बेटे आरव के साथ
- फोटो : इंस्टाग्राम
बेटे की याद आज भी ताजा
अक्षय ने कहा कि यह घटना उनके बेटे को आज भी याद है। वह अब भी कहता है, ‘डैडी, आपने मुझे एक बार मारा था, मेरे हाथ से प्रसाद गिर गया था। मेरी गलती नहीं थी’। इस पर अक्षय प्यार से जवाब देते हैं, ‘हां बेटा, मैं जानता हूं’। एक्टर आगे बताते हैं कि समय बदल गया है और बच्चे अब बड़े हो चुके हैं।
प्यार का असर हमेशा रहता है
अक्षय ने कहा कि बच्चों को प्यार और समझ से संभालना सजा देने से कहीं ज्यादा असरदार होता है, क्योंकि ऐसी बातें उनके दिल में हमेशा रह जाती हैं। उन्होंने कहा, ‘सही बात तो यह है कि जो काम प्यार से हो सकता है, वो मारने से नहीं होता। वो जमाना अलग था, जब हमें पीटा जाता था।’ उनकी यह बात सुनकर पूरा माहौल भावुक और सोचने पर मजबूर करने वाला हो गया।