क्या है फिल्म की कहानी?
फिल्म 'बॉर्डर 2' ने थिएटर्स में धमाकेदार प्रदर्शन किया। न सिर्फ घरेलू बॉक्स ऑफिस पर, बल्कि वर्ल्डवाइड भी इसने शानदार प्रदर्शन किया। उम्मीद है कि ओटीटी पर भी इसे दर्शकों से शानदार रिएक्शन मिल सकते हैं। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी फिल्म 'बॉर्डर 2' साल 1971 के दौरान भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध की सच्ची घटनाओं से प्रेरित है। इसे भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने मिलकर प्रोड्यूस किया है।
आईपीएल से पहले धोनी की चेन्नई सुपर किंग्स पर हुआ केस, रजनीकांत की इन फिल्मों के गाने के इस्तेमाल पर लगी रोक
फिल्म 'बॉर्डर 2' का बॉक्स ऑफिस
फिल्म 'बॉर्डर 2' साल 1997 में आई जेपी दत्ता द्वारा निर्देशित 'बॉर्डर' का सीक्वल है। सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक फिल्म 'बॉर्डर 2' ने वर्ल्डवाइड 449.65 करोड़ रुपये का कलेक्शन जुटाया। फिल्म में सोनम बाजवा, मेधा राणा, मोना सिंह और आन्या सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं। सनी देओल के वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी आगामी फिल्म 'लाहौर 1947' है। इसके अलावा वे रणबीर कपूर अभिनीत 'रामायण पार्ट 1' में भी नजर आएंगे। फिल्म 'इक्का' भी उनकी झोली में है, जो ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।