फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Border 2 Box Office: क्या 'धुरंधर 2' की आहट से सुस्त हो गई 'बॉर्डर 2' की रफ्तार? जानिए 13वें दिन का कलेक्शन

Wed, 04 Feb 2026 10:10 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Border 2 Collection 13: फिल्म 'बॉर्डर 2' की रिलीज को आज बुधवार को 13 दिन पूरे हो गए हैं। इसने आज कैसा प्रदर्शन किया है? जानिए
 
विज्ञापन
'बॉर्डर 2' बॉक्स ऑफिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फिल्म 'बॉर्डर 2' ने रिलीज के बाद से शानदार कलेक्शन किया है। 250 करोड़ तक की कमाई इसने सहजता से कर ली। अब इसका अगला लक्ष्य 300 करोड़ क्लब में एंट्री लेना है। मगर, यहां तक पहुंचने में इसकी रफ्तार कुछ सुस्त सी हो गई है। जानिए आज बुधवार को 13वें दिन इस फिल्म ने कैसा प्रदर्शन किया है?

विज्ञापन
Trending Videos

बॉर्डर 2 - फोटो : एक्स
रिलीज के बाद से देखा जा रहा क्रेज
फिल्म 'बॉर्डर 2' का दर्शकों के बीच काफी क्रेज देखा गया है। रिलीज के शुरुआती चार दिन इसके लिए शानदार रहे। ओपनिंग डे के बाद वीकएंड पर इसने जमकर नोट छापे। फिर चौथे दिन इसने गणतंत्र दिवस की छुट्टी का फायदा लेते हुए दमदार कलेक्शन जुटाया। इसके बाद भी फिल्म का खूब क्रेज देखा गया पहले वीक 'बॉर्डर 2' ने कुल 224.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया।

बॉर्डर 2 - फोटो : X
13वें दिन कितना कलेक्शन किया?
'बॉर्डर 2' अपनी रिलीज के दूसरे वीक में चल रही है। कल मंगलवार को 12वें दिन इसने 5.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, आज इसकी कमाई में गिरावट देखी गई है। सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, आज बुधवार को इस फिल्म ने 3.26 करोड़ रुपये कमाए हैं। 'बॉर्डर 2' का टोटल कलेक्शन 290.01 करोड़ रुपये हो चुका है। 

बॉर्डर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
'मर्दानी 3' का नहीं पड़ा असर!
सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन अभिनीत इस फिल्म को 300 करोड़ तक पहुंचने में मशक्कत सी करनी पड़ रही है। वीकडे के चलते इसकी कमाई में गिरावट आई है। हालांकि, आगामी वीकएंड तक फिल्म यह आंकड़ा छू लेगी। फिल्म 'बॉर्डर 2' के सामने बॉक्स ऑफिस पर रानी मुखर्जी की 'मर्दानी 3' लगी है। हालांकि, रानी की फिल्म 'बॉर्डर 2' को बहुत प्रभावित नहीं कर पाई है।
विज्ञापन

बॉर्डर 2 - फोटो : सोशल मीडिया
1997 की 'बॉर्डर' की सीक्वल है फिल्म
फिल्म 'बॉर्डर 2' साल 1997 में आई 'बॉर्डर' का सीक्वल है। इसका निर्देशन अनुराग सिंह ने किया है। इस फिल्म में मोना सिंह, मेधा राणा, सोनम बाजवा और अन्या सिंह भी अहम भूमिकाओं में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें