'मर्दानी 3' का बीते दिनों का कलेक्शन
फिल्म 'मर्दानी 3' यशराज फिल्म्स की 'मर्दानी' सीरीज की तीसरी फिल्म है। इसमें एक बार फिर रानी मुखर्जी ने शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभाया है। मर्दानी ने ओपनिंग डे पर चार करोड़ रुपये की कमाई करके शुरुआत की थी। दूसरे दिन शनिवार को 6.25 करोड़ और तीसरे दिन रविवार को 7.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। पहले सोमवार को चौथे दिन कमाई 2.25 करोड़ रुपये रही। वहीं, कल पांचवें दिन का कलेक्शन 2.6 करोड़ रुपये था।
'मर्दानी 3' ने छठे दिन कितना कलेक्शन किया?
फिल्म 'मर्दानी 3' के आज छठे दिन के कलेक्शन में और गिरावट देखी गई है। इसने बुधवार को 1.14 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का टोटल कलेक्शन 23.49 करोड़ रुपये हो चुका है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म का बजट करीब 75 करोड़ रुपये है। ऐसे में कमाई की सुस्त रफ्तार चिंताजनक है।
'मर्दानी 2' के मुकाबले कहां 'मर्दानी 3'?
'मर्दानी' सीरीज की पहली फिल्म साल 2014 में रिलीज हुई थी। दूसरी फिल्म साल 2019 में रिलीज हुई थी। फिल्म 'मर्दानी 2' ने छठे दिन 2.25 करोड़ रुपये कमाए थे। इस हिसाब से 'मर्दानी 3' अपनी पिछली फिल्म से भी कम कलेक्शन जुटा रही है। बता दें कि 'मर्दानी 2' बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। इसने 47.35 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था।
मल्लिका प्रसाद फिल्म 'मर्दानी 3' में
- फोटो : इंस्टाग्राम
क्या 'बॉर्डर 2' से कम हुई हेकड़ी!
फिल्म 'मर्दानी 3' की कहानी, विषय और सितारों की अदाकारी दर्शकों को पसंद आई है। इसे क्रिटिक्स से भी सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली है। इसके बावजूद फिल्म कमाई के मामले में पीछे चल रही है। इसकी एक वजह 'बॉर्डर 2' भी है। 23 जनवरी 2026 को रिलीज हुई यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी है। सनी देओल, दिलजीत दोसांझ, अहान शेट्टी और वरुण धवन की इस फिल्म ने अब तक 289.24 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन कर लिया है।