मेधा ने किया नानी का धन्यवाद
'बॉर्डर 2' की एक्ट्रेस मेधा राणा ने इंस्टाग्राम पर अपनी फिल्म 'बॉर्डर 2' की कई बीटीएस तस्वीरें शेयर कीं। उन्होंने लिखा, 'मैं इस सफर को इतना जादुई बनाने के लिए ब्रह्मांड का दिल से शुक्रिया अदा करना चाहती हूं। मेरे माता-पिता, आपका मुझ पर अटूट विश्वास ही मेरा मार्गदर्शक रहा है। मैं आप दोनों से बहुत प्यार करती हूं। मेरे दादा-दादी, खासकर मेरी नानी, जिनके अनुभवों ने मुझे अपने किरदार में गहराई और सच्चाई लाने के लिए प्रेरित किया है।
मेधा ने निर्देशक के लिए लिखी खास बात
मेधा ने अपनी फिल्म 'बॉर्डर 2' के निर्देशक अनुराग सिंह के लिए लिखा, 'अनुराग सर, हमारे जहाज के कप्तान। आपने मुझे चुना और मेरे लिए इस फिल्म में लड़ाई लड़ी क्योंकि आपको मुझ पर भरोसा था। इस फिल्म के लिए आपकी सोच प्रेरणा देती रही है। इसका हिस्सा बनने का मौका मिलने पर मैं हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी।'
किरदार के बारे में लिखी यह बात
मेधा ने आगे लिखा, 'अनुराग सर के जरिए ही मैं एमजे से मिली, और यह मेरे लिए सबसे बड़ा तोहफा है। आपने मुझे धन्नो के किरदार को समझने, जानने और ईमानदारी से निभाने में मदद की। एमजे आप भगवान की भेजी हुई परी हैं। मैं बहुत भाग्यशाली हूं कि मुझे आप मिलीं। धन्नो देवी के किरदार को निभाने में मदद करने और मुझ पर विश्वास करने के लिए शुक्रिया।'
मुकेश सर को लेकर मेधा की राय
मेधा ने आगे लिखा, 'मुकेश सर, आपके मुझ पर विश्वास ने मुझे यहां तक पहुंचाया है। सर, आपके साथ कई साल से किए गए ऑडिशन ने मुझे यह मुकाम दिया है। मुझ पर मुझसे ज्यादा विश्वास करने और इस फिल्म और किरदार के लिए भरोसा करने के लिए मैं हमेशा आपकी आभारी रहूंगी। आपने मुझे उड़ने के पंख दिए हैं और मैं इसके लिए आपकी हमेशा शुक्रगुजार रहूंगी।'
वरुण के लिए खास बात
मेधा ने आगे लिखा, 'वरुण धवन, आप मेरे साथ काम करने वाले सबसे अच्छे, दयालु और सहयोगी सह-कलाकार हैं। आप जैसे हैं वैसे रहना और हर बार मुझे अच्छा काम करने में मदद करने के लिए शुक्रिया। आप सबसे अच्छे हैं, वीडी।'
'बॉर्डर 2' की पूरी टीम का किया शुक्रिया
मेधा ने आगे फिल्म की पूरी टीम का शुक्रिया अदा करते हुए लिखा, 'भूषण सर और शिव सर, मुझ पर विश्वास करने और मुझे मेरे सपनों का लॉन्च देने के लिए शुक्रिया। निधि दत्ता, आपने जेपी दत्ता सर की विरासत को बड़े सम्मान और समर्पण से आगे बढ़ाया है। इस कहानी का हिस्सा बनकर मैं सम्मानित महसूस करती हूं।'
यह भी पढ़ें: 'लाफ्टर शेफ्स सीजन 3' में कौन से कलाकार होंगे शामिल, अंकिता लोखंडे के वायरल वीडियो में दिखी कलाकारों की झलक