फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रानी मुखर्जी ने की ‘मर्दानी’ की ‘अम्मा’ की तारीफ, बताया कैसे हुई कास्टिंग; आदित्य चोपड़ा को लेकर कही ये बात

Wed, 28 Jan 2026 09:45 PM IST
आराध्य त्रिपाठी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Rani Mukerji On Mardaani 3: रानी मुखर्जी ने ‘मर्दानी 3’ में अम्मा का किरदार निभाने वाली मल्लिका प्रसाद की तारीफ की है। जानिए कैसे हुई फिल्म में उनकी कास्टिंग…
विज्ञापन
मल्लिका प्रसाद और रानी मुखर्जी - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रानी मुखर्जी इन दिनों अपनी आगामी फिल्म ‘मर्दानी 3’ को लेकर चर्चाओं में हैं। फिल्म में वो एक बार फिर शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में वापस लौट रही हैं। फिल्म में रानी की तो चर्चा हो ही रही है, लेकिन फिल्म में ‘अम्मा’ का किरदार निभाने वाली मल्लिका प्रसाद ट्रेलर सामने आने के बाद से ही लगातार चर्चाओं में बनी हुई हैं। अब रानी मुखर्जी ने मल्लिका प्रसाद को लेकर बात की और फिल्म की कास्टिंग के बारे में भी बताया।

कास्टिंग के बारे में की बात

विज्ञापन

न्यू इंडियन एक्सप्रेस के साथ बातचीत के दौरान रानी ने फिल्म की कास्टिंग प्रक्रिया के बारे में बताया। उन्होंने खुलासा किया कि अंतिम फैसला हमेशा आदित्य चोपड़ा का ही होता है। एक्ट्रेस ने कहा कि मुझे नहीं लगता कि वह कलाकारों का चयन इस आधार पर करते हैं कि वे कौन हैं और कहां से आते हैं। उनके अलावा, शानू, जो फिल्म के कास्टिंग डायरेक्टर है, निर्देशक और बाकी लोग भी हैं। हर किसी के लिए यह बिल्कुल सही होना चाहिए।

मल्लिका प्रसाद की जमकर की तारीफ
मल्लिका प्रसाद की तारीफ करते हुए रानी ने कहा कि मुझे लगता है कि मल्लिका के लिए उनकी अदाकारी ही सबसे अहम थी। वह अम्मा के किरदार में एकदम फिट बैठती हैं। वह एक बेहद कुशल थिएटर आर्टिस्ट भी हैं, जिससे उनके अभिनय में और भी निखार आया। अम्मा की खौफनाक इमेज संयम, बुद्धिमत्ता और मनोवैज्ञानिक नियंत्रण से उपजी है। 'मर्दानी' हमेशा से ही दमदार विलेन के लिए जानी जाती रही है। पहली फिल्म में ताहिर राज भसीन से लेकर सीक्वल में विशाल जेठवा तक विलेन का स्तर ऊंचा बना रहा है। अम्मा के साथ, यह फ्रेंचाइज एक नया मोड़ लेती है। वह एक शातिर भिखारी-माफिया क्वीन है, जो बच्चों की तस्करी का एक विशाल नेटवर्क चलाती है।

विज्ञापन


यह खबर भी पढ़ेंः Border 2 Collection: छह दिनों में ही 200 करोड़ के पार हुई ‘बॉर्डर 2’, ‘धुरंधर’ को चटाई धूल; कुल इतनी हुई कमाई

अभिराज मीनावाला ने किया है निर्देशन 
अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित 'मर्दानी 3' में रानी मुखर्जी शिवानी शिवाजी रॉय के किरदार में नजर आएंगी। फिल्म में लड़कियों के लापता होने की कहानी है, जिन्हें शिवानी शिवाजी रॉय ढूंढती हैं। फिल्म में अम्मा के किरदार में मल्लिका प्रसाद के साथ-साथ जानकी बोदीवाला, जिशु सेनगुप्ता, अनिल जॉर्ज और प्रियंका शर्मा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें