फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sunny Deol: ‘दामिनी’, ‘बॉर्डर’ से लेकर ‘गदर 2’ तक, सनी देओल ने शेयर किए AI मेड एक्शन सीन; फैंस को कहा शुक्रिया

Mon, 15 Sep 2025 03:29 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral AI Trend: सनी देओल ने वायरल AI ट्रेंड को अपनाया। आज उन्होंने अपनी कई फिल्मों में अपने लुक के AI मेड एक्शन सीन शेयर कर फैंस को खुश कर दिया है।
 
विज्ञापन
सनी देओल - फोटो : इंस्टाग्राम@iamsunnydeol
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड स्टार सनी देओल ने वायरल AI इमेज ट्रेंड में हिस्सा लिया है। उन्होंने अपनी फिल्मों के मशहूर एक्शन सीन को डिजिटल AI में बदला। सनी को AI मेड एक्शन सीन में देखकर उनके फैंस बेहद खुश हैं।
विज्ञापन

सनी का पोस्ट
सनी देओल ने इंस्टाग्राम पर AI जेनरेटेड सींस शेयर किए। इसमें सनी ने 'बॉर्डर', 'दामिनी' और 'गदर 2' के एक्शन सींस के AI फीगर को शेयर किया और साथ ही कैप्श में लिखा, 'एक्शन फिगर्स, इस ट्रेंड के लिए फैंस का शुक्रिया।' इन तस्वीरों में सनी बंदूक और स्टीयरिंग व्हील पकड़े नजर आए। साथ ही उनकी फिल्म 'दामिनी' का एक वकील वाला सीन भी दोबारा बनाया गया। सनी से पहले नेहा कक्कड़, सोनम बाजवा और राकेश रोशन जैसे सितारे भी इस ट्रेंड को अपना चुके हैं।

राकेश रोशन पोस्ट
सनी से पहले राकेश रोशन ने अपने बेटे ऋतिक रोशन और पोतों ऋहान-ऋदान के साथ एक पारिवारिक तस्वीर को 3D कला में बदला और इंस्टाग्राम पर शेयर किया। उन्होंने लिखा, 'परिवार, जुनून और कला... रोशन परिवार कहानियों को जीवंत कर रहा है।'

विज्ञापन

सनी देओल का वर्कफ्रंट
सनी देओल आगामी फिल्म 'बॉर्डर 2' में नजर आएंगे। यह फिल्म 22 जनवरी, 2026 को रिलीज होगी। इस एक्शन वॉर ड्रामा में सनी के अलावा दिलजीत दोसांझ, वरुण धवन, अहान शेट्टी, मेधा राणा, मोना सिंह और सोनम बाजवा भी हैं। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी यह फिल्म टी-सीरीज और जेपी फिल्म्स के बैनर तले बन रही है। पहली 'बॉर्डर' (1997) 1971 की लोंगेवाला लड़ाई पर आधारित थी, जबकि यह सीक्वल 1999 के कारगिल युद्ध की कहानी दिखाएगी।

यह भी पढ़ें: Riddhima Kapoor: 45 साल की हुईं रिद्धिमा कपूर, करीना और मां नीतू कपूर ने शेयर की प्यारी पोस्ट
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें