फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Riddhima Kapoor: 45 साल की हुईं रिद्धिमा कपूर, करीना और मां नीतू कपूर ने शेयर की प्यारी पोस्ट

Mon, 15 Sep 2025 02:44 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Neet Kapoor: नीतू कपूर और दिवंगत एक्टर ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर आज अपना 45वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर नीतू ने अपनी बेटी और करीना कपूर खान ने चचेरी बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी हैं।
 
विज्ञापन
रिद्धिमा, रणबीर, नीतू, करिश्मा और करीना कपूर - फोटो : इंस्टाग्राम@riddhimakapoorsahniofficial, kareenakapoorkhan
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रणबीर कपूर की बहन रिद्धिमा कपूर साहनी आज 45 साल की हो गई हैं। अपने जन्मदिन पर उन्होंने सोशल मीडिया पर एक खुशहाल तस्वीर साझा की और अपनी जिंदगी के लिए आभार जताया। करीना कपूर खान और नीतू कपूर ने रिद्धिमा को जन्मदिन की खास बधाई दी।
विज्ञापन

रिद्धिमा ने शेयर किया पोस्ट
रिद्धिमा ने अपनी एक खास तस्वीर शेयर की और कैप्शन में लिखा, 'जिंदगी का हर साल एक खूबसूरत कहानी है। 45वां साल चमकने को तैयार है।' उनकी भाभी आलिया भट्ट ने इस पोस्ट को लाइक किया। उनकी मां नीतू कपूर ने भी इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिद्धिमा की तस्वीर शेयर की और लिखा, 'जन्मदिन मुबारक, मेरे प्यार। तुम मेरी खुशी और गर्व हो।'

 

रिद्धिमा का करियर
रिद्धिमा ने 2024 में आए ओटीटी शो 'बॉलीवुड वाइव्स सीजन 2' से अभिनय की शुरुआत की। वह एक ज्वैलरी डिजाइनर भी हैं और अपनी बेबाक बातों के लिए जानी जाती हैं। वह दिल्ली में अपने पति, बिजनेसमैन भरत साहनी, और बेटी समायरा के साथ रहती हैं। रिद्धिमा अपनी मां नीतू कपूर और भाई रणबीर कपूर के बहुत करीब हैं। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी वायरल हो रहा है, जिसमें रिद्धिमा केक कांटती नजर आ रही हैं और नीतू के साथ वहां पर मौजूद सभी उन्हें जन्मदिन की शुभकामनाएं दे रहे हैं।

रणबीर कपूर का वर्कफ्रंट
नितेश तिवारी की 'रामायण' दो भागों में रिलीज होगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर प्रभु श्री राम की भूमिका में हैं और यश रावण की भूमिका निभा रहे हैं। इस फिल्म में सीता के रूप में साई पल्लवी, हनुमान के रूप में सनी देओल और बाकी कई कलाकार शामिल हैं। इस फिल्म के लिए हंस जिमर और एआर रहमान ने संगीत दिया है। इस फिल्म का पहला भाग दिवाली 2026 में रिलीज किया जा सकता है।
विज्ञापन

करीना कपूर ने भी रिद्धिमा को दी जन्मदिन की बधाई
करीना कपूर खान ने रिद्धिमा कपूर साहनी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। करीना ने अपनी चचेरी बहन के लिए इंस्टाग्राम पर एक प्यारी पोस्ट शेयर की। करीना ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर रिद्धिमा के जन्मदिन की एक पुरानी तस्वीर शेयर की, जिसमें रिद्धिमा और उनकी बहन करिश्मा कपूर के साथ नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में तीनों बेहद प्यारी लग रही हैं। करीना ने तस्वीर के साथ एक प्यार भरा नोट लिखा, 'जन्मदिन मुबारक हो, सुंदर कन्या, आपका दिन हमेशा के लिए मंगलमय हो।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें