हाल ही में, एक इंटरव्यू में बोनी ने दिवंगत अभिनेत्री की मौत को लेकर कहा, 'यह एक प्राकृतिक मौत नहीं थी। यह एक आकस्मिक मौत थी। मैंने इसके बारे में न बोलने का फैसला किया था क्योंकि जब मुझसे जांच और पूछताछ की जा रही थी तो मैंने लगभग 24 या 48 घंटों तक इसके बारे में बात की थी। दरअसल, अधिकारियों ने कहा कि हमें ऐसा इसलिए करना पड़ा क्योंकि भारतीय मीडिया का बहुत दबाव था।'
Animal: एनिमल का टीजर साझा कर धर्मेंद्र ने बॉबी देओल को बताया मासूम, फैंस बोल- बेटा बैड बॉय बन गया है
बोनी कपूर ने आगे कहा,' इस पूछताछ में मुझे कोई दिक्कत नहीं हुई थी क्योंकि मुझे पता चला कि इसमें कोई बेईमानी नहीं थी। मैं सभी टेस्ट से गुजरा, जिसमें लाई डिटेक्टर टेस्ट और अन्य सभी चीजें शामिल थीं। इन सब के बाद जो रिपोर्ट आई उसमें स्पष्ट रूप से कहा गया कि यह आकस्मिक था। मुझे उनके जाने का बहुत दुख है, लेकिन उनकी मौत के बाद जो चीजें हुई वह ठीक नहीं थी और इसने मुझे सबसे ज्यादा प्रभावित किया था।'
बोनी ने यह भी बताया कि अपनी मृत्यु के समय भी श्रीदेवी डाइट पर थीं। बोनी ने कहा, 'वह अक्सर भूखी रहती थीं। वह अच्छी दिखना चाहती थीं। वह चाहती थीं कि वह अच्छी स्थिति में रहे ताकि स्क्रीन पर वह अच्छी दिखे। जब से उनकी मुझसे शादी हुई थी, तब से उन्हें कुछ मौकों पर ब्लैकआउट की समस्या हुई और डॉक्टर कहते रहे कि उन्हें लो बीपी की समस्या है।''