फिल्म निर्माता बोनी कपूर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर इंस्टाग्राम पर अपनी और अपनी दिवंगत पत्नी श्रीदेवी के साथ ही परिवार की तस्वीरों को भी शेयर करते रहते हैं। वह इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए अपनी मन की भावनाओं को फैंस के साथ साझा करते हैं। शनिवार को बोनी कपूर ने शबाना आजमी के साथ एक डांस वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया जो कि इंटरनेट पर वायरल हो रहा है।
फिल्म जंगली के गाने पर शबाना के साथ डांस कर रहे हैं बोनी
इस वीडियो में फिल्म निर्माता बोनी कपूर अभिनेत्री शबाना आजमी के साथ फिल्म जंगली के गाने पर डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को बोनी कपूर के फैंस खूब पसंद कर रहे हैं और इस पर जमकर टिप्पणी कर रहे हैं। इस वीडियो को अब तक 19 सौ से ज्यादा लोगों ने लाइक किया। इस डांस वीडियो पर फैंस दिल वाली इमोजी बना रहे हैं।
वीडियो में बोनी कपूर और शबाना आजमी अभिनेता शम्मी कपूर की फिल्म जंगली के गाने 'मेरे यार शब्बा खैर' पर डांस करते हुए दिख रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि पार्टी 1960 के थीम के ऊपर रखी गई है। इस वीडियो को शेयर करते हुए इसके कैप्शन पर बोनी कपूर ने लिखा, शम्मी कपूर को मेरी श्रद्धांजलि।
जान्हवी कपूर ने कमेंट कर लिखा- पापा
इस वीडियो पर जान्हवी कपूर ने कमेंट कर पापा लिखा है। उन्होंने दिल वाली इमोजी भी बनाई है। श्रीदेवी के निधन के बाद से ही बोनी कपूर उनकी याद में सोशल मीडिया पर पुरानी तस्वीरों और पलों को शेयर करते रहते हैं। कई बार वह अपनी बच्चों की बचपन की तस्वीरें भी फैंस के लिए साझा करते हैं।