फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रीति जिंटा के साथ छेड़छाड़ मामले में नेस वाडिया को बॉम्बे हाईकोर्ट से राहत

Wed, 10 Oct 2018 06:12 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रीति जिंटा, नेस वाडिया
विज्ञापन

प्रीति जिंटा की तरफ से बिजनेसमैन नेस वाडिया पर दर्ज कराए गए छेड़छाड़ के मामले को बॉम्बे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। इससे पहले मामले की सुनवाई कर रहे न्यायमूर्ति रंजीत मोरे और न्यायमूर्ति भारती डांगरे की खंडपीठ ने मामले को आपस में सुलझाने का सुझाव दिया था।

विज्ञापन


बता दें 13 जून 2014 को प्रीति ने अपने एक्स ब्वॉयफ्रेंड नेस वाडिया पर उनके साथ छेड़छाड़ करने, गालियां देने और IPL मैच के दौरान धमकी देने के आरोप लगाए थे।

नेस वाडिया और प्रीति जिंटा उस वक्त आईपीएल टीम किंग्स XI पंजाब के मालिक थे और उसी दौरान एक मैच में नेस ने प्रीति के साथ बदतमीजी की थी। इसका खुलासा प्रीति ने अपनी शिकायत में किया था।

विज्ञापन


इसी साल फरवरी में पुलिस ने वाडिया के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया था, लेकिन वाडिया उसे खारिज करने की मांग करते हुए हाईकोर्ट पहुंच गए और अब इस मामले में वाडिया को कोर्ट की तरफ से बड़ी राहत मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें