फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कैलाश सत्यार्थी का रोल निभाएंगे बोमन ईरानी, शुरू हुई शूटिंग

Thu, 08 Jun 2017 10:15 AM IST
amarujala.com- Presented by: आकांक्षा सिंह
विज्ञापन
बोमन ईरानी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक्टर बोमन ईरानी अपनी अगली फिल्म में काफी अलग किरदार निभाने जा रहे हैं। बोमन बाल मजदूरी के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे नोबेल पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी को बड़े पर्दे पर उतारेंगे। 
विज्ञापन


बोमन ईरानी ने इसका एक हिस्सा मिर्जापुर में शूट कर लिया है। इसकी तस्वीरें पहले ही सामने आ चुकी थीं लेकिन तब इसका खुलासा नहीं हुआ था कि वो कैलाश सत्यार्थी का रोल निभाएंगे। इस फिल्म का नाम 'झलकी' है जो एक लड़की की कहानी है। वो बाल मजदुरी करते वक्त गायब हुए अपने भाई की तलाश में है।

बोमन ने अभी तक कैलाश सत्यार्थी से मुलाकात नहीं की है लेकिन उनका कहना है कि वो जल्द ही उनसे मिलेंगे। उन्होंने कहा, 'सत्यार्थी काफी निडर हैं। वो बच्चों के साथ खुद बच्चा बन जाते हैं। उनका रोल निभाने के लिए काफी मेहनत लगेगी।' कैलाश सत्यार्थी सालों से बच्चों के लिए काम कर रहे हैं। उन्होंने साल 1980 में बाल मजदूरी के खिलाफ 'बचपन बचाओ आंदोलन' की शुरुआत की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें