फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्मृति-अरुणा और बोमन ईरानी से बात करने को तैयार हुए ट्रंप? एक्टर ने की सिलिंडर की मांग; देखें वायरल वीडियो

Thu, 26 Mar 2026 12:22 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Boman Irani Viral Video: अमेरिका और ईरान के बीच काफी लंबे वक्त से तनाव बना हुआ है। युद्ध जैसी स्थिति आ चुकी है। अब डोनाल्ड ट्रंप के बयान के बाद अभिनेता बोमन ईरानी ने इस पर एक मजेदार वीडियो साझा किया है। जानिए उन्होंने कर डाली क्या खास मांग…
विज्ञापन
बोमन ईरानी और डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : इंस्टाग्राम-@boman_irani और सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका, इस्राइल और ईरान के बीच तनाव लगातार जारी है। इस बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ईरान के साथ संघर्ष पर बातचीत की घोषणा की गई। अब इसको लेकर अभिनेता बोमन ईरानी ने ईरान और ट्रंप को लेकर मजाकिया अंदाज में एक पोस्ट किया है। साथ ही उन्होंने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का मजाक उड़ाते हुए उनसे एक खास मांग भी की है। 

मैं शांति के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं

विज्ञापन

अभिनेता बोमन ईरानी ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के कैप्शन में बोमन ने मजाकिया अंदाज में लिखा, ‘ईरानी लोग डोनाल्ड ट्रंप के साथ शांति वार्ता के लिए तैयार हैं।’

वीडियो में बोमन इस मामले पर मजे लेते हुए कहते हैं, ‘जैसा कि आप जानते होंगे, यह खबर वायरल हो रही है कि डोनाल्ड ट्रंप ईरानियों से बात करना चाहते हैं और तीन लोगों से इस मामले पर बातचीत हो रही है। स्मृति ईरानी के साथ, अरुणा ईरानी के साथ और मैं बोमन ईरानी भी इसमें शामिल हूं।
विज्ञापन


मैं शांति के लिए कुछ भी करने को तैयार हूं। मेरी बस एक ही समस्या है, मैं वाशिंगटन तक नहीं जाऊंगा। अगर ट्रंप और उनका डेलिगेशन इधर मुंबई में, खासकर दादर पारसी कॉलोनी आ जाएं तो सबसे अच्छा होगा। हम उन्हें खाना खिलाएंगे, धनसक और कस्टर्ड खिलाएंगे। लेकिन अगर वो गैस सिलेंडर ले आएं तो हम सबकी जिंदगी बहुत आसान हो जाएगी।’
 



 

 

सेलेब्स को भाया बोमन का अंदाज
बोमन की इस पोस्ट पर कई सेलेब्स के भी कमेंट सामने आए हैं, जिन्होंने उनके इस मजाक का आनंद लिया है। इसमें तब्बू, फरहान अख्तर, समीरा रेड्डी और सलीम मर्चेंट जैसे सेलेब्स के नाम शामिल हैं। इसके अलावा कई यूजर्स ने भी बोमन की इस पोस्ट पर रिएक्ट किया है।





 

विज्ञापन

अनुपम खेर, बोमन ईरानी - फोटो : इंस्टाग्राम @anupampkher
अनुपम खेर के साथ इस फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं बोमन
वर्कफ्रंट की बात करें तो बोमन ईरानी इन दिनों अनुपम खेर के साथ ‘खोसला का घोसला 2’ की शूटिंग कर रहे हैं। यह इसी नाम से साल 2006 में आई फिल्म का सीक्वल है। इसमें बोमन और अनुपम खेर के साथ रणवीर शौरी भी प्रमुख भूमिका में नजर आएंगे।

वहीं बोमन ईरानी ने अपनी एक फिल्म की भी कहानी लिख रहे हैं। इसका निर्देशन भी वो खुद ही करेंगे। बोमन ने ‘मेहता बॉयज’ से निर्देशन की दुनिया में कदम रखा है। इस फिल्म को काफी पसंद किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें