फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Navami: सोनम कपूर-माधवन और जैकी के अलावा कई सेलेब्स ने फैंस को दी रामनवमी की शुभकामनाएं, लिखा खास नोट

Thu, 26 Mar 2026 11:44 AM IST
Anju Bajpai एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Ram Navami 2026: आज 26 मार्च 2026 को रामनवमी मनाई जा रही है। इस पावन अवसर पर बॉलीवुड के कई सेलेब्स ने अपने फैंस को शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन
सेलेब्स ने दी रामनवमी की बधाई - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आज रामनवमी के शुभ अवसर पर कई सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। सोनम कपूर, आर माधवन और जैकी श्रॉफ के अलावा भी कई सेलेब्स ने बधाई पोस्ट शेयर किए हैं।

विज्ञापन

सोनम कपूर
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने अपने सभी फैंस को रामनमवी की शुभकामनाएं दी हैं। सोनम ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक प्यारा पोस्टर शेयर किया, जिसमें भगवान राम की तस्वीर नजर आ रही है। इसके साथ सोनम ने कैप्शन में लिखा 'हैप्पी रामनवमी'।

आर माधवन
आर माधवन इन दिनों फिल्म 'धुरंधर द रिवेंज' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आज रामनवमी के शुभ अवसर पर माधवन ने अपने फैंस को शुभकामनाएं दी हैं। माधवन ने इंस्टाग्राम पर राम दरबार की एक खास तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'जय सिया राम।'

जैकी श्रॉफ
जैकी श्रॉफ ने भी अपने सभी फैंस को रामनवमी की बधाई दी है। जैकी ने इंस्टाग्राम पर राम लला की एक प्यारी तस्वीर शेयर की है। भगवान राम की इस खास तस्वीर के साथ जैकी ने कैप्शन में लिखा, 'रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं'

राजपाल यादव
बॉलीवुड अभिनेता राजपाल यादव इन दिनों अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। आज राजपाल ने अपना एक वीडियो इंस्टाग्राम पर शेयर किया और अपने फैंस को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। 

कई सेलेब्स ने दी बधाई
रामनवमी के पावन अवसर पर अनिल कपूर, अक्षय कुमार और करीना कपूर के अलावा भी कई सेलेब्स ने शुभकामनाएं दी हैं।
विज्ञापन

सुनील लहरी
'रामायण' में लक्षण के किरदार में सभी का दिल जीत चुके अभिनेता सुनील लहरी ने भी फैंस को रामनवमी की हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक खास वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'राम जी के जन्मदिवस पर आप सभी को बधाई और राम जी की कृपा हम सब पर बनी रहे।'

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें