फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेघना गुलजार की महिला प्रधान फिल्मों में दिखी दिल दहला देने वाली कहानी, दायरा भी शामिल, क्या होगा करीना का रोल

Tue, 15 Apr 2025 05:13 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Women-Centric Movies: मेघना गुलजार बॉलीवुड की उन निर्देशकों में से हैं, जो अपनी फिल्मों के जरिए महिलाओं की ताकत और उनकी कहानियों को बड़े पर्दे पर बखूबी पेश करती हैं। उनकी फिल्में न सिर्फ मनोरंजन करती हैं, बल्कि समाज को सोचने पर भी मजबूर करती हैं। हाल ही में उनकी फिल्म 'दायरा' को लेकर चर्चा फिर से जोरों पर है। 
विज्ञापन
दायरा फिल्म लेकर आ रही हैं मेघना गुलजार - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मेघना अब एक नई फिल्म 'दायरा' पर काम कर रही हैं, जो कथित तौर पर एक सशक्त महिला किरदार के इर्द-गिर्द हो सकती है। हालांकि, अभी इसकी कहानी का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन प्रशंसक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। मेघना की खासियत है कि वह सच्ची घटनाओं को संवेदनशीलता के साथ पेश करती हैं, जो दर्शकों के दिलों को छू जाती है।
विज्ञापन

दायरा में करीना कपूर और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे - फोटो : इंस्टाग्राम
दायरा
हाल ही में फिल्म 'दायरा' की आधिकारिक घोषणा हुई है। इस फिल्म का निर्देशन मशहूर निर्देशक मेघना गुलजार कर रही हैं। फिल्म में मुख्य भूमिका करीना कपूर खान निभाएंगी, जिनके साथ पहली बार साउथ के स्टार पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आएंगे। यह एक क्राइम-ड्रामा फिल्म होगी, जो आज के समाज की गंभीर और सच्ची समस्याओं को दिखाएगी। इस फिल्म से पहले भी मेघना गुलजार ने महिला प्रधान फिल्में बनाई हैं।

करीना कपूर खान ने शेयर की दायरा की जानकारी - फोटो : इंस्टाग्राम @kareenakapoorkhan
करीना ने इंस्टाग्राम पर शेयर की 'दायरा' की जानकारी
करीना कूपर खान ने अपने इंस्टाग्राम पर मेघना, पृथ्वीराज और अपनी एक तस्वीर शेयर की। उन्होंने लिखा कि वह मेघना जैसे शानदार निर्देशक और पृथ्वीराज जैसे बेहतरीन अभिनेता के साथ काम करने के लिए उत्साहित हैं। करीना ने इसे अपनी "ड्रीम टीम" बताया और फिल्म को लेकर अपनी खुशी जाहिर की। आइए एक नजर डालते हैं मेघना गुलजार की शानदार महिला प्रधान फिल्मों पर...
 

राजी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
राजी
2018 में रिलीज हुई मेघना की फिल्म 'राजी' में आलिया भट्ट ने एक ऐसी भारतीय जासूस की भूमिका निभाई, जो देश के लिए अपनी जान जोखिम में डालती है। यह फिल्म एक सच्ची कहानी पर आधारित थी, जिसने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस फिल्म में आलिया के अलावा विक्की कौशल भी अहम भूमिका में नजर आए।

यह भी पढ़ें:
Saif Stabbing Case: सैफ मामले में बड़ा ट्विस्ट, आरोपी से मैच नहीं हुए एक्टर के घर पर मिले फिंगरप्रिंट के सैंपल
विज्ञापन

छपाक - फोटो : सोशल मीडिया
छपाक 
2020 में आई फिल्म 'छपाक' में दीपिका पादुकोण ने एसिड हमले की शिकार लक्ष्मी अग्रवाल की प्रेरणादायक कहानी को जीवंत किया। यह फिल्म महिलाओं के साहस और आत्मविश्वास की मिसाल बनी। 

यह भी पढ़ें:
Kesari 2: सीएम रेखा गुप्ता ने देखी 'केसरी 2', बोलीं- देश के लिए जीना शुरू करें; अक्षय ने PM मोदी को कहा थैंक्स

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें