फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Saif Stabbing Case: सैफ मामले में बड़ा ट्विस्ट, आरोपी से मैच नहीं हुए एक्टर के घर पर मिले फिंगरप्रिंट के सैंपल

Tue, 15 Apr 2025 04:27 PM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Saif Ali Khan Stabbing Case: सैफ अली खान को चाकू घोंपने के मामले में उनके बांद्रा स्थित आवास से इकट्ठा किए गए फिंगरप्रिंट सैंपल गिरफ्तार आरोपी के फिंगरप्रिंट से मेल नहीं खा रहे हैं।
विज्ञापन
सैफ अली खान स्टेबिंग केस में आया नया मोड़ - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर चाकू से हुए हमले के मामले में चौंकाने वाला घटनाक्रम सामने आया है। सैफ के घर से बरामद फिंगरप्रिंट आरोपी शरीफुल इस्लाम से मेल नहीं खा रहे हैं। 
विज्ञापन

 

सैफ के मामले में आया नया मोड़
न्यूज 18 की एक खबर के अनुसार, मुंबई पुलिस द्वारा दायर की गई चार्टशीट के मुताबिक, अधिकारियों ने लगभग फिंगरप्रिंट के 20 सैंपल इकट्ठा किए थे। इसके बाद उनकी जांच के लिए उन्हें सीआईडीएस के फिंगरप्रिंट ब्यूरो भेजा गया था, जिसमें चौंकाने वाली बात यह है कि 20 में से 19 फिंगरप्रिंट शरीफुल इस्लाम से मेल नहीं खाते हैं। यह सभी फिंगरप्रिंट सैफ के मुंबई घर के बाथरूम के दरवाजे, बेडरूम के स्लाइडिंग दरवाजे और एक अलमारी से लिए गए थे, जो शरीफुल के नहीं हैं। लेकिन शरीफुल से मेल खाने वाला एक मात्र फिंगरप्रिंट इमारत की आठवीं मंजिल पर मिला है। 

 
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला
सैफ अली खान पर तीन महीने पहले 16 जनवरी की रात उन्हीं के घर पर जानलेवा हमला हुआ था। मोहम्मद शरीफुल इस्लाम चोरी की नीयत से सैफ के घर में घुसा और इस दौरान उसने एक्टर पर चाकू से हमला किया, जिसकी वजह से सैफ घायल हुए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। मुंबई पुलिस ने बीते दिनों इस मामले में 1000 पन्नों की चार्जशीट दाखिल की थी। वहीं अब चार्जशीट के मुताबिक, एक्टर के घर से पुलिस और फॉरेंसिक टीम को जो फिंगर प्रिंट्स मिले हैं, उनमें से 19 फिंगरप्रिंट आरोपी शरीफुल से मैच नहीं करते हैं।

यह भी पढ़ें:
Kesari 2: सीएम रेखा गुप्ता ने देखी 'केसरी 2', बोलीं- देश के लिए जीना शुरू करें; अक्षय ने PM मोदी को कहा थैंक्स

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें