फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जारी हुआ सलमान की 'ट्यूबलाइट' का ट्रेलर, ईद पर आएगी फिल्म

Thu, 25 May 2017 09:33 PM IST
amarujala.com- Presented by: पवनप्रीत कौर
विज्ञापन
'ट्यूबलाइट' का ट्रेलर
विज्ञापन
सलमान खान की फिल्म 'ट्यूबलाइट' लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है। इस फिल्म का फैंस बेसब्री से इंतेजार कर रहे हैं। पहले 'ट्यूबलाइट' का ट्रेलर 24 मई को रिलीज किया जाना था लेकिन मेकर्स ने इसकी तारीख एक दिन आगे खिसका दी और अब ये आज यानि 25 मई रात नौ बजे रिलीज किया जाएगा।
विज्ञापन


इसकी जानकारी ट्विटर पर दी गई है।  सलमान खान ने ट्विटर पर शेयर करते हुए लिखा, 'कर लो यकीन, ट्यूबलाइट का ट्रेलर आज रात 8:59 पर आ जाएगा।'

फिल्म को कबीर खान डायरेक्ट कर रहे हैं। इससे पहले भी कबीर और सलमान 'बजरंगी भाईजान' और 'सुल्तान' जैसी फिल्में दे चुके हैं। ट्यूबलाइट' ईद के मौके पर रिलीज की जाएगी।

इसकी कहानी 1962 में हुए भारत-चीन युद्ध के आस-पास गढ़ी गई है। यह हॉलीवुड फिल्म ‘लिटिल बॉय’ की ऑफीशियल रीमेक है, हालांकि डायरेक्टर कबीर खान ने इसनें कुछ बदलाव जरूर किए हैं। फिल्म में सलमान खान के अलावा चाइनीज एक्ट्रेस जू जू, और सोहेल खान जैसे कलाकार भी दिखेंगे।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Kar lo yakeen, #TubelightTrailer will be here tonight at 8:59 PM .
@starindia @skfilmsofficial @kabirkhankk @amarbutala @TubelightKiEid pic.twitter.com/s4Bt0hJkiJ — Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 25, 2017
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें